Site icon Revoi.in

बिहार में सत्ता बदलाव का असर 2024 में पड़ना तय : रामगोपाल यादव

Social Share

इटावा, 11 अगस्त। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव का मानना है कि बिहार मे सत्ता बदलाव का असर 2024 के संसदीय चुनाव मे पूरी तरह से नजर आ सकता है। इटावा मे सिविल लाइन स्थिति समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सदस्यता अभियान की समीक्षा करने के बाद पत्रकारो से अनौपचारिक बातचीत में प्रो यादव ने कहा कि बिहार में सत्ता बदलाव की बयार का असर 2024 के संसदीय चुनाव में भी पड़ सकता है।

भाजपा के सहयोग से संचालित कइयों राज्यों में भी बिहार जैसा बदलाब हो सकता है। बिहार के बदलाव अच्छाई के लिए हो सकता है। उसका असर आने वाले दिनों में और अधिक राज्या मे दिखाई दे सकता है। उन्होंने कहा कि जिन हालातो मे बिहार राज्य मे सत्ता का बदलाव हुआ है उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आने वाले दिनों में भाजपा के सहयोग से संचाचित दूसरे अन्य राज्यो में यह बदलाव संभव है।

भाजपा के सहयोग से दूसरे राज्यो में चलने वाली सरकारों पर असर पड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है लेकिन लोग इतने परेशान है कि अगर बिहार को असर वहं भी पहुंच जाये तो कोई बड़ी बात ना मानी जाये। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि भाजपा का दोहरा चरित्र है जिन्होंने कभी तिरंगा फहराया नहीं आज वे तिरंगा यात्रा निकाल रहे है।

जब भी इनको सद्बुधि आए ठीक ही है। भाजपा का तिरंगा अभियान 13 से 15 चलेगा जबकि सपा का नौ अगस्त से शुरू हो चुका है। प्रो. यादव ने कहा है कि हर बूथ पर पार्टी के सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। इसके लिए पार्टी मजबूती से अपनी भूमिका अदा करने में जुटी हुई है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा के सभी संगठनो को भंग कर दिया था। जिसके बाद समाजवादी पार्टी यूपी में नए सिरे से सदस्यता अभियान चलाकर सक्रिय सदस्य बना रहे है। साथ ही सदस्यता अभियान में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर पद पर समायोजित किया जायेगा। जिसके के लिए सपा कार्यकर्ता पूरी लगन के साथ सदस्यता अभियान चला रहे है।