नई दिल्ली, 20 फरवरी। दिल्ली में नवनिर्वाचित भाजपा सरकार के गठन और कैबिनेट की शपथ के बाद गुरुवार की शाम विभागों का भी बंटवारा हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैबिनेट की पहली बैठक से पहले मंत्रियों को उनके विभाग आवंटित कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद अपने पास वित्त पांच विभाग रखे हैं। वहीं प्रवेश वर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाकर तीन अहम विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी आधिकारिक एलान होना बाकी है।
दिल्ली सचिवालय में दिल्ली चुनाव प्रभारी श्री @PandaJay जी व दिल्ली भाजपा टीम के साथ ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना, जब मुख्यमंत्री @gupta_rekha जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने कार्यभार संभाला।#दिल्ली_में_भाजपा_सरकार pic.twitter.com/7XacBRJEEF
— Virendraa Sachdeva (@Virend_Sachdeva) February 20, 2025
दिल्ली सरकार के सूत्रों ने बताया कि नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पास वित्त विभाग और विजिलेंस समेत कुल पांच विभाग रखे हैं। वह गृह, सर्तकता और योजना विभाग की भी जिम्मेदारी संभालेंगी। उप मुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा को शिक्षा, परिवहन और पीडब्ल्यूडी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
सूत्रों ने बताया कि अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट पर परास्त करने वाले प्रवेश वर्मा को सरकार में उप कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। जिस तरह अरविंद केजरीवाल ने अपने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी थी, उसी प्रकार रेखा गुप्ता ने भी प्रवेश वर्मा को यह अहम विभाग संभालने को कहा है। इसके अलावा दिल्ली की खराब सड़कों को सुधारने का महत्वपूर्ण काम भी उनके पास ही होगा।
दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल सभी माननीय सहयोगियों को अनंत शुभकामनाएं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सबका साथ सबका विकास के मार्ग पर चलते हुए आप सभी के सहयोग से हम आने वाले समय में दिल्ली के अंदर जनसेवा, सुशासन एवं विकास का वो गौरवशाली अध्याय लिखेंगे जिसके… pic.twitter.com/QZp1QEQW9V
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) February 20, 2025
सूत्रों का कहना है कि सिख चेहरे मनजिंदर सिंह सिरसा को स्वास्थ्य, शहरी विकास और उद्योग मंत्री बनाया गया है। करावल नगर से जीतकर मंत्री बने कपिल मिश्रा को जल, पर्यटन, आर्ट एंड कल्चर विभाग सौंपा गया है। बवाना से विधायक और दलित चेहरे के रूप में शामिल गए गए रविंदर इंद्राज सिंह के पास समाज कल्याण, एससी/एसटी मामले, श्रम विभाग की जिम्मेदारी रहेगी।
आशीष सूद को राजस्व, पर्यावरण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभागों को संभालना है। पंकज कुमार सिंह को कानून, विधायी मामले और आवास की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मंत्रियों और विभागों की पूरी सूची
- रेखा गुप्ता (मुख्यमंत्री) – गृह, वित्त, सेवा, सतर्कता, योजना।
- प्रवेश वर्मा (उप मुख्यमंत्री) – शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, परिवहन।
- मनजिंदर सिंह सिरसा – स्वास्थ्य, शहरी विकास, उद्योग।
- रविंदर इंद्राज सिंह – समाज कल्याण, एससी/एसटी मामले, श्रम।
- कपिल मिश्रा – जल, पर्यटन, संस्कृति।
- आशीष सूद – राजस्व, पर्यावरण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति।
- पंकज कुमार सिंह – कानून, विधायी मामले, आवास।

