Site icon Revoi.in

दिग्विजय सिंह का जेपी नड्डा पर प्रहार –  सावरकर के पढ़ाए हिन्दुत्व का असर, यजमान ऊपर और हवन कुंड नीचे

Social Share

भोपाल, 28 मार्च। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा पर प्रहार करते हुए आज कहा कि सावरकर के पढ़ाये हिन्दुत्व के यही संस्कार है कि यजमान ऊंचे आसन पर बैठे हैं और हवन कुंड यजमान से नीचे है।

दरअसल नड्डा ने दो दिन पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यालय के भूमिपूजन की तस्वीरें ट्वीट कीं थीं। दिग्विजय सिंह ने इसी ट्वीट के संदर्भ में आज अपना ट्वीट किया है।

दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि सावरकर के पढ़ाये हिन्दुत्व के यही संस्कार हैं कि यजमान ऊंचे आसन पर, यज्ञाचार्य और हवन कुंड यजमान से नीचे। उन्होंने कहा कि वे इसीलिए हमेशा कहते हैं कि हिन्दू सनातन धर्म और सावरकर का हिन्दुत्व बिल्कुल अलग अलग है।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इसके साथ ही नड्डा को संबोधित करते हुए कहा कि आप तो मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के दामाद हैं आपने ये गलती कैसे कर दी? भोपाल में हुए भूमिपूजन कार्यक्रम में नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सपत्नीक हवन-पूजन में शामिल हुए थे।