Site icon Revoi.in

दिल्ली : वित्त मंत्री गहलोत ने पेश किया 78,000 करोड़ का बजट, दिल्लीवासियों के लिए कई सुविधाओं का एलान

Social Share

नई दिल्ली, 22 मार्च। दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने बुधवार को 78,000 करोड़ का बजट पेश किया। बजट में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाशिंदों के लिए कई सुविधाओं का एलान किया गिया, जिनमें यमुना की सफाई, कूड़े के पहाड़ों से मुक्ति, 1600 नई इलेक्ट्रोनिक बसें, 26 नए फ्लाईओवर सहित अन्य बड़ी योजनाएं शामिल हैं।

आप सरकार का नौवां बजट, पिछले सभी बजट मनीष सिसोदिया ने पेश किए थे

दरअसल, दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद यह नौंवा बजट था। इससे पहले के सभी आठ बजट मनीष सिसोदिया ने पेश किए थे। लेकिन उन्हें गत 26 फरवरी को दिल्ली की शराब नीति मामले में कथित घोटाले के आरोप में सीबीआई और ईडी ने गिरफ्तार किया था। सिसोदिया के इस्तीफे के बाद कैलाश गहलोत को वित्त मंत्री बनाया गया है।

गहलोत बोले – इंफ्रास्ट्रक्चर ने दिल्ली का चेहरा बदल दिया है

कैलाश गहलोत ने अपने बजट भाषण में कहा, ‘सरकार में भ्रष्टाचार के लिए जीरो टोलरेंस नीति है। अब सरकार घर घर जाती है और सुविधा देती है। दिल्ली का इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत मायने रखता है। कई इंफ्रास्ट्रक्चर ने दिल्ली का चेहरा बदल दिया है। बरापुला फ्लाईओवर का तीसरा चरण जल्द पूरा होगा। आठ वर्षों में पीडब्ल्यूडी ने 28 नए फ्लाई ओवर, एलीवेटेड सड़क और पुल बनाए हैं।’

पिछले 8 वर्षों में दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क दोगुना

गहलोत ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क दोगुना हो गया है। 2015 से अब तक 193 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क बढ़ा है, स्टेशनों की संख्या 286 हो गई है। दिल्ली में 7379 बसें हैं, जो इतिहास में सबसे अधिक है। दिल्ली में 500 स्थानों पर भव्य तिरंगा लगाया गया। आज दिल्ली तिरंगों का शहर है।

बजट में अहम घोषणाएं

कहां कितने करोड़ का प्रस्ताव?

3 विश्वस्तरीय ISBT का विकास होगा

कैलाश गहलोत ने कहा कि यमुना का धार्मिक महत्व है। यमुना की सफाई को सबसे आगे रखा गया है। आठ वर्षों में इसे साफ करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। अभी इसे साफ करने के लिए छह बिन्दुओं पर काम किया जा रहा है। सराय कालेखां और आनंद विहार ISBT को DMRC द्वारा विकसित किया जाएगा। द्वारका में ISBT के निर्माण का काम चल रहा है। नेहरू प्लेस व नजफगढ़ में 2 मॉडर्न बस टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा।