मुंबई, 10 अप्रैल। लगातार दो मैचों में पराजय के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में बल्ले व गेंद से जानदार प्रदर्शन के बीच शानदार वापसी की और टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शीर्ष पर चल रहे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का दंभ तोड़ते हुए दो गेंदों के शेष रहते हुए 44 रनों की बड़ी जीत दर्ज कर ली।
A superb win for @DelhiCapitals! 👏 👏
The @RishabhPant17-led unit bounce back in style and they beat #KKR by 4️⃣4️⃣ runs. 👍 👍
Scorecard ▶️ https://t.co/4vNW3LXMWM#TATAIPL | #KKRvDC pic.twitter.com/iRM9fVPXna
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2022
ऋषभ पंत की टीम ने खड़ा किया सत्र का सर्वोच्च स्कोर
पहले बल्लेबाजी पर बाध्य ऋषभ पंत के दिल्ली कैपिटल्स ने ओपनरद्वय पृथ्वी शॉ (51 रन, 29 गेंद, दो छक्के, सात चौके) व डेविड वार्नर (61 रन, 45 गेंद, दो छ्क्के, छह चौके) की अर्धशतकीय पारियों के सहारे मौजूदा सत्र का सर्वोच्च स्कोर (5-215) बनाया। इसके बाद वामहस्त स्पिनर कुलदीप यादव (4-35) व साथी गेंदबाजों की मारक गेंदबाजी के सामने केकेआर की टीम 19.4 ओवरों में 171 रनों पर सीमित हो गई।
Need we say anything? 💙❤️#YehHaiNayiDilli | #IPL2022 | #KKRvDC #TATAIPL | #IPL | #DelhiCapitals pic.twitter.com/7CpqBa8lNk
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 10, 2022
दूसरी हार के बावजूद केकेआर अंक तालिका में शीर्ष पर
हालांकि पांच मैचों में दूसरी हार के बावजूद केकेआर छह अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष
पृथ्वी और वार्नर ने 52 गेंदों पर ठोक दिए 93 रन
सीजन के अपने पहले मैच में तीन दिन पहले एलएसजी के खिलाफ असफल रहे ऑस्ट्रेलियाई कद्दावर वार्नर का बल्ला आज रंग में दिखा और उन्होंने युवा साथी पृथ्वी संग 52 गेंदों पर ही 93 रन ठोककर दिल्ली कैपिटल्स की ठोस आधारशिला रखी। लगातार दूसरा पचासा जड़ने वाले पृथ्वी के लौटने के बाद भी उन्होंने एक छोर संभाले रखा और कप्तान ऋषभ (27 रन, 14 गेंद, दो छक्के, दो चौके) के साथ 55 रन जोड़ने के अलावा अन्य बल्लेबाजों के छिटपुट सहयोग से दल का स्कोर 17वें ओवर में 166 तक पहुंचाने के बाद पांचवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए।
An unbeaten 4⃣9⃣-run stand off just 2⃣0⃣ balls! 💪 💪
How good were these two for @DelhiCapitals! 👌 👌
Follow the match ▶️ https://t.co/4vNW3LXMWM#TATAIPL | #KKRvDC pic.twitter.com/UPLkwrWryr
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2022
बाद में अक्षर पटेल (नाबाद 22 रन, 14 गेंद, एक छक्का, दो चौके) व शार्दुल ठाकुर (नाबाद
अय्यर-नीतीश की अर्धशतकीय भागीदारी के बाद बैठ गई केकेआर की पारी
कठिन लक्ष्य के समय केकेआर के दोनों ओपनर अजिंक्य रहाणे (8) व वेंकटेश अय्यर (18 रन, आठ गेंद, दो छ्क्के, एक चौका) पॉवरप्ले के दौरान 34 रनों के अंदर खलील अहमद (3-25) के शिकार बन गए। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी (54 रन, 33 गेंद, दो छक्के, पांच चौके) खेली और नीतीश राणा (30 रन, 20 गेंद, तीन छ्क्के) के साथ 42 गेंदों पर 69 रन जोड़कर दल को संघर्ष में लौटाया।
Two wickets in quick succession for @DelhiCapitals! 👍 👍@LalitYadav03 & @imkuldeep18 dismiss Nitish Rana and fifty-up Shreyas Iyer respectively. 👏 👏#KKR 4 down.
Follow the match ▶️ https://t.co/4vNW3LXMWM#TATAIPL | #KKRvDC pic.twitter.com/I4UYX58HxZ
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2022
कुलदीप एंड कम्पनी के सामने केकेआर के अंतिम 8 विकेट 48 गेंदों के भीतर गिरे
लेकिन 12वें ओवर में ललित यादव की गेंद पर नीतीश आउट होने के बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ कुलदीप यादव, खलील अहमद व शार्दुल ठाकुर (2-30) ने केकेआर को गहरे दबाव में झोंक दिया। दल के अंतिम आठ बल्लेबाज 48 गेंदों के भीतर 64 रनों की वृद्धि पर लौट गए।