Site icon hindi.revoi.in

नितिन गडकरी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी, आयुष अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज

Social Share

मुंबई, 24 अप्रैल। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डालकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी उनके परिवार को धमकी देने का मामला सामने आया है। इस गंभीर प्रकरण में नागपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के नांगलोई निवासी सुमित कुमार चौहान जो एक बिजनेसमैन होने के साथ अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है, 22 अप्रैल को निजी काम से नागपुर आए थे। नागपुर के यशवंत स्टेडियम इलाके में जब वह मौजूद थे, तब उन्होंने फेसबुक पर सनातनी शेर नाम के अकाउंट से अपलोड एक वीडियो देखा।

इस वीडियो में एक व्यक्ति केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी, गडकरी के परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए गंभीर धमकियां दे रहा था। इस वीडियो में गलत आरोप लगाकर और एक अन्य वीडियो से धार्मिक भावनाएं भड़काने एवं विभिन्न समुदायों के बीच तनाव पैदा करने वाले बयान भी सामने आए। इसके बाद चौहान ने धनतोली पुलिस पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और आरोपी की पहचान नागपुर निवासी आयुष रमेश चंद्र अग्रवाल, महालक्ष्मी नगर मानेवाड़ा चौक निवासी के रूप में की है। जांच में सामने आया है कि वीडियो नागपुर से पोस्ट किया गया था। आयुष ने फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री पोस्ट की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version