Site icon Revoi.in

देश की 19वीं वंदे भारत एक्सप्रेस तैयार : पीएम मोदी शनिवार को गोवा-मुंबई रूट की ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Social Share

मुंबई, 1 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, छह जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मडगांव रेलवे स्टेशन से गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर पहली यात्रा पर रवाना करेंगे। रेल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई से संचालित चौथी और महाराष्ट्र की 5वीं वंदे भारत

देश की 19वीं सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। यह मुंबई से संचालित चौथी और महाराष्ट्र से संचालित पांचवी वंदे भारत ट्रेन होगी। मडगांव रेलवे स्टेशन पर आयोजित उद्घाटन समारोह में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत अन्य गणमान्य लोगों के साथ मौजूद रहेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री वीडियो लिंक के जरिए पूर्वाह्न 10 बजकर करीब 45 मिनट पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और यह शाम छह बजकर करीब 30 मिनट पर मुंबई पहुंचेगी।

मुंबई-गोवा मार्ग पर परिचालित होने वाली ट्रेन में सिर्फ 8 डिब्बे अन्य वंदे भारत एक्सप्रेस के 16 डिब्बों के विपरीत मुंबई-गोवा मार्ग पर परिचालित होने वाली ट्रेन में केवल आठ डिब्बे होंगे।  अधिकारियों के मुताबिक इस ट्रेन का परिचालन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन होगा। हालांकि, नियमित समय सारिणी अभी जारी नहीं की गई है।