Site icon hindi.revoi.in

भारत में कोरोना संकट : संक्रमितों की संख्या में गिरावट, तीन लाख से ज्यादा स्वस्थ

Social Share

नई दिल्ली, 3 मई। भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की भयावहता तनिक कम होती प्रतीत हो रही है। इस क्रम में बीते 24 घंटे के दौरान जहां 3,68,147 नए केस दर्ज किए गए और 3,417 लोगों की मौत हुई वहीं लगातार दूसरे दिन तीन लाख से ज्यादा कुल 3,00,732 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को पूर्वाह्न आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कुल कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,99,25,604 तक जा पहुंची है और कुल 2,18,959 लोग काल के गाल में समा चुके हैं। उनके विपरीत कुल 1,62,93,003 लोगों ने कोरोना से जंग भी जीत ली है।

मंत्रालय के अनुसार देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 34,13,642 है, जो कुल संक्रमितों का 17.13 प्रतिशत है जबकि रिकवरी दर 81.77 और मृत्यु दर 1.10 फीसदी है।

देशभर में रविवार को कुल 12,10,347 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही वैक्सिनेशन का आंकड़ा 15,71,98,207 हो गया है।

Exit mobile version