1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस का पलटवार, कहा- पीएम मोदी ने अपनी ‘विफलताओं’ से देश का ध्यान भटकाने के लिए नेहरू का किया जिक्र
कांग्रेस का पलटवार, कहा- पीएम मोदी ने अपनी ‘विफलताओं’ से देश का ध्यान भटकाने के लिए नेहरू का किया जिक्र

कांग्रेस का पलटवार, कहा- पीएम मोदी ने अपनी ‘विफलताओं’ से देश का ध्यान भटकाने के लिए नेहरू का किया जिक्र

0
Social Share

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर। कांग्रेस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि जवाहरलाल नेहरू को बदनाम करना और न्यूनतम लोकतांत्रिक शासन उनका मॉडल है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बस नेहरू के बारे में सोचते रहते हैं और अपनी विफलताओं व वर्तमान चुनौतियों से राष्ट्र का ध्यान भटकाने के लिए उनका हवाला देते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी विफलताओं पर पूरी तरह चुप्पी साधे रहते हैं। प्रधानमंत्री ने एक दिन पहले ‘भारत के संविधान की 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा था। कांग्रेस नेता ने पूछा कि प्रधानमंत्री नेहरू के बिना क्या करेंगे, जिनके बारे में वह हमेशा सोचते रहते हैं?

उन्होंने कहा, “अपनी विफलताओं से राष्ट्र का ध्यान भटकाने के लिए नेहरू जरूरी है। जिन वर्तमान चुनौतियों पर वह (मोदी) पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं, उनसे राष्ट्र का ध्यान भटकाने के लिए नेहरू आवश्यक हैं।”
प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता के लालच में संविधान को बार-बार ‘लहूलुहान’ किया जबकि 2014 में आई उनकी सरकार की नीतियों और फैसलों का उद्देश्य संविधान की दृष्टि के अनुरूप भारत की ताकत और एकता को बढ़ावा देना है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code