Site icon hindi.revoi.in

कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल ने पहले ही वर्ष पार किया 10 लाख टीईयू का आंकड़ा

Social Share

अहमदाबाद, 18 मार्च। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) के वैश्विक विस्तार को बड़ी मजबूती मिली है। इस क्रम में श्रीलंका के कोलंबो पोर्ट स्थित कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल (CWIT) ने पहले ही वर्ष में 10 लाख टीईयू का आंकड़ा पार कर लिया है।

अप्रैल, 2025 में शुरू हुआ था कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल

कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल अप्रैल, 2025 में शुरू हुआ था और एक वर्ष के अंदर कोलंबो पोर्ट का सबसे तेजी से बढ़ने वाला टर्मिनल बन गया है। यह अब दुनिया के चुनिंदा टर्मिनलों में शामिल है, जिन्होंने पहले वर्ष में ही इतनी बड़ी क्षमता हासिल की।

800 मिलियन डॉलर के निवेश से संचालित है यह प्रोजेक्ट

यह प्रोजेक्ट एपीएसईजेड और जॉन कील्स होल्डिंग्स पीएलसी और श्रीलंका पोर्ट प्राधिकरण की पार्टनरशिप है। इसमें करीब 800 मिलियन डॉलर का निवेश हुआ है। यह श्रीलंका की प्रमुख पोर्ट प्रोजेक्ट में से एक है। कोलंबो पोर्ट एशिया, मध्य पूर्व और यूरोप को जोड़ता है। यह एक प्रमुख ट्रांसशिपमेंट हब है।

यह पोर्ट ईस्ट-वेस्ट शिपिंग रूट के बेहद करीब है। इसी वजह से बड़े जहाज यहां आना पसंद करते हैं। आमतौर पर टर्मिनलों को क्षमता बढ़ाने में वर्षों लगते हैं। लेकिन कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल ने यह काम पहले ही वर्ष में कर दिखाया।

कोलंबो का पहला फुली ऑटोमेटेड डीप-वॉटर टर्मिनल

यह कोलंबो का पहला फुली ऑटोमेटेड डीप-वॉटर टर्मिनल है। इसकी क्वे 1,400 मीटर लंबी है। पानी की गहराई करीब 20 मीटर है। यह अल्ट्रा-लार्ज कंटेनर वेसल्स को संभाल सकता है। टर्मिनल की सालाना क्षमता करीब 32 लाख टीईयू है। इससे कोलंबो की कुल क्षमता बढ़ी है। आधुनिक क्रेन और डिजिटल सिस्टम लगाए गए हैं। इससे टर्नअराउंड टाइम कम हुआ है। ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ी है।

एपीएसईजेड भारत का सबसे बड़ा निजी पोर्ट नेटवर्क

यह उपलब्धि कोलंबो की वैश्विक भूमिका को मजबूत करती है। यहां आने वाला बड़ा कार्गो ट्रांसशिपमेंट का है। इसमें भारत से जुड़ा कार्गो भी अहम है। एपीएसईजेड भारत का सबसे बड़ा निजी पोर्ट नेटवर्क है। यह भारत के करीब 45% कंटेनर कार्गो को संभालता है। कम्पनी भारत में 15 पोर्ट और विदेश में चार पोर्ट चलाती है। जॉन कील्स होल्डिंग्स पीएलसी और श्रीलंका पोर्ट प्राधिकरण के साथ साझेदारी मजबूत है।

Exit mobile version