Site icon hindi.revoi.in

कोलंबियाई सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, विमान में सवार थे 125 जवान, 80 सैनिकों के मारे जाने की आशंका

Social Share

बोगोटा, 23 मार्च। दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि 125 सैनिकों को लेकर जा रहा एक सैन्य विमान देश के दक्षिणी हिस्से में पेरू की सीमा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने लॉकहीड मार्टिन हरक्यूलिस C-130 विमान कोलंबिया के दक्षिण में पेरू की सीमा पर स्थित प्यूर्टो लेगिजामो से उड़ान भर रहा था, तभी यह क्रैश हो गया। विमान दुर्घटना में लगभग 80 सैनिकों के मारे जाने की आशंका है।

समाचार एजेंसी ‘रॉयटर्स’ की रिपोर्ट के अनुसार जिस जगह पर यह हादसा हुआ, वह कोलंबिया के दक्षिणी Amazon region में पेरू की सीमा के पास अंदरूनी इलाके में स्थित है। विमान सशस्त्र बलों के सैनिकों को ले जा रहा था।

रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा, ‘गहरे दुख के साथ मैं यह सूचित करता हूं कि हमारी कोलंबियाई एयरोस्पेस फोर्स का एक हरक्यूलिस विमान प्यूर्टो लेगुइजामो (पुटुमायो) से उड़ान भरते समय एक दुखद दुर्घटना का शिकार हो गया। उस समय विमान हमारी पब्लिक फोर्स के सैनिकों को ले जा रहा था।’

उन्होंने कहा कि दुर्घटना स्थल पर इमरजेंसी और सैन्य टीमों को तैनात कर दिया गया है। हालांकि, मंत्री या अधिकारियों ने अभी तक हताहतों की संख्या या दुर्घटना के कारणों की पुष्टि नहीं की है। एक अधिकारी ने कहा, ‘सैन्य यूनिट्स पहले से ही घटनास्थल पर मौजूद हैं। हालांकि, पीड़ितों की संख्या और दुर्घटना के कारणों का अभी तक ठीक-ठीक पता नहीं चल पाया है।’

वहीं कोलंबियाई राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि इस भयानक दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई होगी। यह एक ऐसी दुर्घटना है, जो कभी होनी ही नहीं चाहिए थी।’

Exit mobile version