मथुरा, 16 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार को मथुरा को छह अरब से ज्यादा करीब 646 करोड़ रुपये की 118 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने मथुरा-वृंदावन के लिए 80 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनकी लागत करीब 273 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उन्होंने 38 परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिनकी लागत करीब 373 करोड़ रुपये है। इन परियोजनाओं में परिक्रमा मार्गों का सौंदर्यीकरण, प्रवेश द्वार, कुंडों का जीर्णोद्धार, श्रद्धालुओं की सुविधा, कनेक्टिविटी, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।
वसुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम्।
देवकीपरमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्।।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आज @GorakhnathMndr में नंदनंदन, परब्रह्म, भक्तवत्सल भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से आराधना कर समस्त जनमानस के सुख, समृद्धि और आरोग्यता हेतु प्रार्थना की।
मुरलीधर की… pic.twitter.com/jlKdzlaqC3
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 16, 2025
ब्रजक्षेत्र के समग्र विकास के लिए 30 हजार करोड़ की नई परियोजनाओं की घोषणा
सीएम योगी भगवान श्रीकृष्ण के 5252वें जन्मोत्सव पर मथुरा के डैम्पियर नगर स्थित पांचजन्य सभागार में आयोजित साधु-संतों के सम्मान समारोह में भी पहुंचे। उन्होंने ब्रजक्षेत्र के समग्र विकास के लिए 30 हजार करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं की घोषणा करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के माध्यम से मथुरा, वृंदावन, बरसाना और गोकुल जैसे तीर्थ स्थलों को द्वापर युग की स्मृतियों से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार संतों की भावनाओं का सम्मान करने और बृजक्षेत्र को संवर्धित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम उन कार्यों को संभव बना रहे हैं, जिन्हें कभी असंभव माना जाता था।’
भगवान श्रीकृष्ण के 5,252वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि में भगवान केशव एवं श्री राधा रानी के दिव्य स्वरूप के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
ब्रजभूमि के रज-रज में श्रीकृष्ण की भक्ति और श्री राधा रानी की शक्ति के दर्शन हम सभी को होते हैं।… pic.twitter.com/IEamJpU4g4
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 16, 2025
जन्मस्थली पहुंच कर किया दर्शन-पूजन
सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थली पहुंचकर दर्शन किए और देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के धर्म पथ पर चलकर जनता और देश के कल्याण के लिए कार्य करें। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सनातन धर्म की विरासत के संरक्षण और आधुनिक विकास के बीच संतुलन बनाने की बात कही, साथ ही अपनी सरकार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।
पूर्वाह्न करीब 11.50 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले ठाकुर केशवदेव और माता योगमाया के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में श्रीकृष्ण चबूतरे की पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं से भरे परिसर में सभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वृंदावन बिहारी लाल और जय श्री राधे के जयकारे लगाए।
‘अयोध्या से लेकर मथुरा तक, हमारी आध्यात्मिक विरासत के प्रतीक’
सीएम योगी ने श्रीकृष्ण के 5252वें जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘यह बृजभूमि भगवान विष्णु के पूर्ण अवतार श्रीकृष्ण की लीलाओं की भूमि है। यह हम सबका सौभाग्य है कि भगवान के कई अवतारों ने उत्तर प्रदेश की भूमि को कृतार्थ किया है। अयोध्या से लेकर मथुरा तक, ये स्थान हमारी आध्यात्मिक विरासत के प्रतीक हैं।’
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि एवं लीलाभूमि मथुरा-वृन्दावन के सर्वांगीण विकास को समर्पित विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास हेतु जनपद मथुरा में आयोजित कार्यक्रम में… https://t.co/VIAptQnscP
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 16, 2025
सीएम योगी ने गौ संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गौ माता सनातन धर्म के प्रतीकों में से एक है और उनकी सरकार निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गौ पालन करने वाले किसानों को 1500 रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं। फिलहाल 16 लाख से अधिक गोवंश का संरक्षण किया जा रहा है।

