टोक्यो, 25 फरवरी। उत्तर प्रदेश को भविष्य की अर्थव्यवस्था का केंद्र बनाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय जापान दौरे के पहले दिन बुधवार को वैश्विक निवेश संवाद की मजबूत शुरुआत की। राजधानी टोक्यो पहुंचने के बाद सीएम योगी ने जापान की अग्रणी वैश्विक ट्रेडिंग और निवेश कम्पनी मित्सुई एंड कम्पनी लिमिटेड के प्रबंधन से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश में परिवर्तनकारी निवेश अवसरों को तलाशने का औपचारिक आमंत्रण दिया।
Uttar Pradesh Investment Roadshow in Tokyo, Japan… https://t.co/eyrnjuK4bB
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 25, 2026
Land of the Rising Sun, जापान में आयोजित Uttar Pradesh Investment Roadshow में आज प्रतिष्ठित इंडस्ट्री लीडर्स से सार्थक संवाद कर उन्हें 'नए उत्तर प्रदेश' में निवेश हेतु आमंत्रित किया।
आज 'नया उत्तर प्रदेश' बीमारू नहीं, बल्कि भारत की इकोनॉमी का ब्रेकथ्रू बनकर देश के विकास में… pic.twitter.com/n2yfHOMXWd
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 25, 2026
तीसरा सेक्टर सेमीकंडक्टर का रहा, जिसमें चिप निर्माण और इलेक्ट्रॉनिक्स वैल्यू चेन का विस्तार प्रमुख रहे। वहीं चौथा सेक्टर डेटा सेंटर रहा, जिसमें हाइपर-स्केल डेटा सेंटर, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल कनेक्टिविटी हब जैसे क्षेत्रों में निवेश को लेकर गहन विमर्श हुआ।
मुख्यमंत्री ने मित्सुई प्रबंधन को दीर्घकालिक साझेदारी के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश भारत-जापान आर्थिक सहयोग को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार होने के साथ-साथ उत्कृष्ट कनेक्टिविटी, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, एक्सप्रेस-वे नेटवर्क और तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक क्लस्टर्स के कारण निवेशकों के लिए अत्यंत अनुकूल वातावरण प्रदान करता है।
Met with Mr. ISHIGURO Norihiko, Chairman and CEO, Japan External Trade Organization, in Tokyo today.
Appreciated JETRO’s continued engagement in strengthening Japan–India economic cooperation. Mr. Norihiko noted that Japanese companies in India are keen to expand their… pic.twitter.com/nyA4TylxCK
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 25, 2026
सीएम योगी ने राज्य सरकार की उद्योग समर्थक नीतियों, सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम और समयबद्ध स्वीकृति प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश निवेशकों को सुरक्षित, पारदर्शी और परिणामोन्मुख वातावरण उपलब्ध कराता है।
Landed in Tokyo, Japan
उगते सूरज की नवोन्मेषी भूमि को प्रभु श्री राम की पावन धरा के 'आदित्य' का नमस्कार… pic.twitter.com/at6T8nyuTn
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 25, 2026
इससे पहले सीएम योगी का टोक्यो में भव्य स्वागत किया गया। दो देशों की यात्रा के अंतर्गत यह यात्रा मुख्यमंत्री की जापान की पहली यात्रा है, जो भारत और जापान के बीच बढ़ते रणनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाती एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

