Site icon hindi.revoi.in

सीएम योगी की घोषणा – यूपी पुलिस भर्ती में महिलाओं को मिलेगा 30 फीसदी आरक्षण

Social Share
FacebookXLinkedinInstagramTelegramWhatsapp

हाथरस, 19 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस भर्ती में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने की गुरुवार को घोषणा की। वह हाथरस के बागला डिग्री कॉलेज के मैदान में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

177.29 करोड़ रुपये की लागत की 214 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

सीएम योगी ने इस दौरान उन्होंने हाथरस में 177.29 करोड़ रुपये की लागत की 214 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के प्रमाण-पत्र भी वितरित किए। उन्होंने महिला सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करने के साथ ही बिना नाम लिए विपक्ष पर भी हमला बोला। उन्होंने सबसे पहले राधे राधे से अपने संबोधन को शुरू किया और काका व निर्भर हाथरसी को याद किया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हाथरस की हींग के बिना कोई स्वाद नहीं है। उसके बाद उन्होंने अपनी डबल इंजन की सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का बारी बारी से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में अराजकता का माहौल रहता था, बहन-बेटी असुरक्षित महसूस करती थीं। अब महिलाएं खुद को स़ुरक्षित महसूस करती है। भाजपा जो कहती है, वो करके दिखाती है। पिछले साढ़े नौ वर्षों के अंदर एक नए भारत का दर्शन किया है, जहां जाति और मजहब के आधार पर नहीं बल्कि ‘सबका साथ सबका विकास’ की भावना के साथ देश आगे बढ़ रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश ने साढ़े छह वर्षों मे यूपी को बदलते हुए देखा है। आज 55 लाख लोगों को आवास मिल चुके है, फ्री में बिजली कनेक्शन मिले है। पीएम आयुष्मान योजना में दस करोड़ लोगों को लाभ मिला है। कोविड काल में लोगों को 220 करोड़ की निशुल्क वैक्सीन लगाई गई।

Exit mobile version