नई दिल्ली, 24 अक्टूबर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां पूरे जोश और श्रद्धा के साथ जारी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कई छठ घाटों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार छठ की तैयारियों के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रही है।
दिल्ली में आस्था के महापर्व छठ की तैयारी पूरे जोश और श्रद्धा के साथ जारी है।
आज द्वारका सेक्टर 23-B में निर्माणाधीन छठ स्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर तैयारियों में श्रमदान भी किया।
यह देखकर संतोष हुआ कि लोगों के चेहरों पर उत्साह और विश्वास दोनों हैं… pic.twitter.com/Claawdofmc
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 24, 2025
पूरी दिल्ली में लगभग 1,500 स्थानों पर छठ घाट बनाए गए
सीएम रेखा गुप्ता और विधायक संदीप सहरावत ने पहले भव्य पोचनपुर छठ घाट का उद्घाटन किया और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सीएम ने इस दौरान कहा, ‘पूरी दिल्ली में लगभग 1,500 स्थानों पर छठ घाट बनाए गए हैं और सभी जगह तैयारियां जोरों पर हैं। इसके अलावा, यमुना नदी के किनारे कई किलोमीटर तक 17 अलग-अलग स्थानों पर विशेष घाट बनाए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को छठ पूजा करने के लिए उचित सुविधाएं मिल सकें।’
सरकार और दिल्लीवासी मिलकर भव्य छठ महापर्व की तैयारियों में जुटे हैं।#ChhathPuja pic.twitter.com/eIIdL5K1mB
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 24, 2025
लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र में कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन
पोचनपुर छठ घाट के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र में कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, जिसमें छठ घाट, 153 गलियां, सीवर व पानी की लाइनें और गणेश नगर कॉम्प्लेक्स में एक पुलिया शामिल है। उन्होंने धोबी समुदाय के लोगों को इलेक्ट्रिक आयरन बांटे और भाजपा की ओर से यमुना घाटों पर किए गए इंतजामों के बारे में बताया, जिससे पूर्वांचल के लोग बिना किसी परेशानी के छठ पूजा कर सकें।
आज लक्ष्मी नगर विधानसभा में विभिन्न विकास परियोजनाओं और नव-निर्मित छठ घाट का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।
यह घाट न केवल पूर्वांचली भाई-बहनों की आस्था का प्रतीक है, बल्कि दिल्ली के सांस्कृतिक गौरव और सहभागिता की पहचान भी बनेगा।
आज भाजपा सरकार के नेतृत्व में जिस समर्पण और… pic.twitter.com/r5OI3S3rMO
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 24, 2025
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘यह घाट न सिर्फ पूर्वांचली भाई-बहनों की आस्था का प्रतीक है, बल्कि दिल्ली के सांस्कृतिक गौरव और सहभागिता की पहचान भी बनेगा। भाजपा सरकार के नेतृत्व में जिस समर्पण और संवेदनशीलता से छठ महापर्व की तैयारियां की जा रही हैं, वह अभूतपूर्व है। इस बार यमुना किनारे जब हमारी बहनें सूर्य देव को अर्घ्य देंगी, तो वे स्वच्छ और निर्मल जल में खड़ी होकर अपनी प्रार्थनाएं अर्पित करेंगी। यह नया घाट दिल्ली में आस्था और विकास के संगम का प्रतीक है।’

