Site icon hindi.revoi.in

केंद्र सरकार ने लॉन्च किया खास मोबाइल एप JEEVAN और डैशबोर्ड SHATAYU, बुजुर्गों की देखभाल के लिए मददगार

Social Share

नई दिल्ली, 22 मई। केंद्र सरकार ने बुजुर्गों की देखभाल और सुरक्षा के लिए मददगार एक खास मोबाइल एप लॉन्च किया है। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को JEEVAN एप लॉन्च किया। इसके साथ ही बुजुर्गों की देखभाल को मजबूत करने के लिए SHATAYU नाम का एक खास डैशबोर्ड भी लॉन्च किया गया। यह नया एप और डैशबोर्ड बुजुर्गों की सेफ्टी, केयर, डिग्निटी और एम्पॉवरमेंट (सशक्तिकरण) की दिशा में सरकार का एक बड़ा कदम है।

राष्ट्रीय राजधानी में क्रिएटिंग ए वेल-फंक्शनिंग केयर इकोनॉमी पर आयोजित एक नेशनल वर्कशॉप के दौरान इस एप और डैशबोर्ड को देश के सामने पेश किया गया। इसका पूरा नाम JEEVAN (Joint Elderly Empowerment & Virtual Assistance Network) मोबाइल एप्लीकेशन है। सरकार ने टेक्नोलॉजी के जरिए सीनियर सिटीजन्स के लिए एक बेहतर सपोर्ट सिस्टम तैयार किया है।

मोबाइल एप व डैशबोर्ड की विशेषताएं

SHATAYU डैशबोर्ड से केयरगिवर ढूंढना होगा आसान

वर्कशॉप के दौरान सरकार ने एक और डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसका नाम SHATAYU (Senior Holistic Care Assistance and Training For Your Utility) गेरियाट्रिक केयरगिवर डैशबोर्ड है। यह डैशबोर्ड बुजुर्गों की देखभाल करने वाले केयरगिवर्स की सर्विसेज को मजबूत करेगा।

इस प्लेटफॉर्म के जरिए बुजुर्ग या उनके परिवार वाले अपने खास जिले या राज्य में उपलब्ध प्रोफेशनल केयरगिवर्स की मौजूदगी की जानकारी आसानी से ले सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म का इंटरफेस भी बहुत सिंपल और यूजर-फ्रेंडली रखा गया है, ताकि लोगों को इसे एक्सेस करने में कोई दिक्कत न हो और इफेक्टिव सर्विस डिलीवरी सुनिश्चित की जा सके।

Exit mobile version