Site icon hindi.revoi.in

CBSE : 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 85.20% छात्र सफल, उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत गिरा

Social Share

नई दिल्ली, 13 मई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। कुल 85.20 प्रतिशत छात्र-छात्राएं इस वर्ष की परीक्षा में सफल हुए हैं। हालांकि सीबीएसई के अनुसार इस वर्ष उत्तीर्ण छात्रों के प्रतिशत में पिछले वर्ष (88.39%) के मुकाबले 3.19% की गिरावट दर्ज की गई है।

इन लिंक पर देखे जा सकते हैं परिणाम

बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र अपना रिजल्ट अधिकृत वेबसाइट results.cbse.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा, CBSE 12th Result का रिजल्ट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, digilocker.gov.in, और results.gov.in पर भी देखे जा सकते हैं। छात्र DigiLocker और UMANG मोबाइल एप के जरिये भी अपने स्कोर कार्ड देख सकते हैं। साथ ही रिजल्ट लिंक SMS के जरिये भी मिलेगा।

सीबीएसई ने इस वर्ष नहीं जारी की मेरिट लिस्ट

फिलहाल CBSE ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। बोर्ड ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा कि इसके पीछे का कारण स्टूडेंट्स के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा (Unhealthy Competition) से बचना है। हालांकि, बोर्ड उन टॉप 0.1% स्टूडेंट्स को मेरिट सर्टिफिकेट देगा, जिन्होंने संबंधित विषयों में सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं।

रिजल्ट की खास बातें

ऑन-स्क्रीन मार्किंग से मूल्यांकन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

उल्लेखनीय है कि CBSE ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) शुरू की थी, जो मूल्यांकन प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव है। CBSE के मुताबिक, बोर्ड ने इस वर्ष कक्षा 12 की परीक्षाओं के लिए डिजिटल इवैल्यूएशन सिस्टम को पूरी तरह से लागू कर दिया है। इस कदम को अब तक की सबसे बड़ी ऑन-स्क्रीन मार्किंग पहल बताया जा रहा है।

बोर्ड परीक्षा के लिए 17,80,365 छात्रों ने कराया था पंजीकरण

CBSE ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की थी। भारत के साथ-साथ विदेश में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सीबीएसई कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए 17,80,365 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 17,68,968 छात्रों ने परीक्षा दी थी और 15,07,109 छात्र परीक्षा में सफल हुए।

पूरक परीक्षा में बैठने के लिए पात्रता

Exit mobile version