अहमदाबाद, 30 मार्च। मसाला क्रिकेट के सर्वाधिक लोकप्रिय वैश्विक महोत्सव इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 की शुरुआत शुक्रवार को यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस और महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मुकाबले के साथ होगी। इससे पहले आईपीएल का भव्य उद्घाटन समारोह भी होगा, जिसमें जिसमें कई नामी गिरामी कलाकर शिरकत करेंगे।
इस बीच टूर्नामेंट की पूर्व संध्या पर सभी कप्तान टाटा आईपीएल ट्रॉफी के साथ फोटोशूट के लिए एकत्र हुए। लेकिन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस दौरान नहीं नजर आए, जिससे सभी फैंस हैरान रह गए और उनके फोटोशूट के दौरान न होने की वजह जानने के लिए उतावले दिखे।
Game Face
ARE. YOU. READY for #TATAIPL 2023
pic.twitter.com/eS5rXAavTK — IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2023
हालांकि फोटोशूट के दौरान रोहित के वहां मौजूद नहीं होने से मुंबई इंडियंस और विरोधी फैंस के बीच काफी मजेदार बैंटर देखने को मिला। मुंबई इंडियंस के फैंस ने तो यहां तक कह दिया कि हमारा कप्तान टूर्नामेंट के आखिर में ट्रॉफी के साथ दिखेगा, जबकि एक फैन ने लिखा कि लगता है मुंबई इंडियंस ने अभी से ही हार मान ली।
वहीं आईपीएल सूत्रों का कहना है कि रोहित शर्मा की सेहत खराब थी, जिसके कारण वह फोटोशूट के दौरान मौजूद नहीं थे। लेकिन मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने इस बाबत कोई बयान जारी नहीं किया है। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस की टीम अपने अभियान की शुरुआत दो अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ करेगी।
Smiles
, Hugs and anticipation for Match Day #TATAIPL pic.twitter.com/G21xMHn0NG — IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2023
फोटोशूट के दौरान एमएस धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स), हार्दिक पंड्या (गुजरात टाइटंस), शिखर धवन (पंजाब किंग्स), नीतीश राणा (कोलकाता नाइट राइडर्स), केएल राहुल (लखनऊ सुपर जाएंट्स), भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद), फाफ डुप्लेसी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर), डेविड वॉर्नर (दिल्ली कैपिटल्स) व संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स) एक साथ नजर आए। सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान एडन मार्करम नेशनल ड्यूटी के कारण शुरुआती मैच नहीं खेल सकेंगे, उनकी जगह भुवनेश्वर कुमार टीम की कमान संभालेंगे।