न्यू चंडीगढ़, 8 जून। बल्लेबाजों के पराक्रमी प्रदर्शन के बाद स्वप्निल पदार्पण करने वाले वामहस्त स्पिनर मानव सुथार (7-62) की अगुआई में गेंदबाजों ने अफगनिस्तान की बल्लेबाजी पंक्ति बिखेर कर रख दी और टीम इंडिया ने सोमवार को यहां इकलौते टेस्ट मैच में तीसरे ही दिन चाय विश्राम के बाद पारी व 300 रनों की भारी भरकम जीत हासिल कर ली।
Leaving New Chandigarh with a massive win under the belt 🇮🇳
A complete team performance from #TeamIndia 🤍
Scorecard ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/MxUFJHvoq4
— BCCI (@BCCI) June 8, 2026
टेस्ट इतिहास में यह भारत की सबसे बड़ी जीत है। इसके पहले भारत ने 2018 में वेस्टइंडीज को राजकोट टेस्ट में पारी व 272 रनों से शिकस्त दी थी।
Setting a new benchmark 📈
Marking our return to Test cricket with our biggest ever innings victory 🇮🇳
Scorecard ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/NVz3lIAZ3E
— BCCI (@BCCI) June 8, 2026
𝗪.𝗜.𝗡.𝗡.𝗘.𝗥.𝗦 🏆#TeamIndia clinch victory in the @IDFCFIRSTBank Only Test against Afghanistan and get their hands on the trophy with a strong show 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#INDvAFG pic.twitter.com/3E6bJC4eEo
— BCCI (@BCCI) June 8, 2026
स्वप्निल पदार्पण के बीच मानव सुथार ने झटके 7 विकेट
महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने पहली पारी में विशाल स्कोर (8-564 पारी घोषित) खड़ा करने के बाद मानव व प्रसिद्ध कृष्णा के सहारे दूसरे दिन खेल समाप्ति तक अफगान टीम को 5-113 पर रोक उसे फॉलोआन के खतरे में धकेल दिया था।
The first of many to come ✨
Manav Suthar caps off a dream debut with the Player of the Match award 👏
Relive his spell ▶️ https://t.co/UXQVUy1QqX#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/1VzsrkJiY4
— BCCI (@BCCI) June 8, 2026
मानव व कृष्णा के सामने अफगानों की पहली पारी 152 पर सीमित
राजस्थान के 23 वर्षीय गेंदबाजी हरफनमौला ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ सुथार ने तीसरे दिन भी मारक गेंदबाजी जारी रखते हुए करिअर की पहली ही पारी में सिर्फ 33 रन खर्च कर छह विकेट झटक लिए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा (3-37) व वॉशिंगटन सुंदर (1-21) का सहयोग मिला और मेहमानों की पहली पारी रहमत शाह के अर्धशतकीय प्रयास (60 रन, 135 गेंद, 220 मिनट, एक छक्का, नौ चौके) के बावजूद लंच के पहले ही 58.4 ओवरों में 152 रनों पर बिखर गई।
Striking early in the final session 👊
Manav Suthar 🤝 Washington Sundar
Updates ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/sQyw0EPMaq
— BCCI (@BCCI) June 8, 2026
सुंदर व कुलदीप ने दूसरी पारी 112 रनों पर समेट दी
पहली पारी में 412 रनों की लीड खाने के बाद फॉलोआन खेलने पर बाध्य अफगानों की दूसरी पारी में कहीं ज्यादा दुर्गति हो गई। इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि स्पिनर्स – सुंदर (4-36), कुलदीप यादव (3-30) व मानव (1-29) एवं पेसर मो सिराज (1-11) ने अफगान पारी तीसरे सत्र में ड्रिंक्स के पहले ही 35.5 ओवरों में 112 रनों पर समेट दी।
Double-strike and victory sealed 🔒👌
🎥 Kuldeep Yadav wraps up a massive win for #TeamIndia in New Chandigarh ☝️☝️
Scorecard ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank | @imkuldeep18 pic.twitter.com/tNC2HcqQHm
— BCCI (@BCCI) June 8, 2026
इस दौरान ओपनर सेदिकुल्ला अटल (42 रन, 80 गेंद, 137 मिनट, एक छक्का, पांच चौके) के अलावा रहमतुल्ला गुरबाज (24 रन, 24 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) व रहमत शाह (13 रन, एक चौका) ही दहाई में पहुंच सके।
Clinical from start to finish 👏
An unforgettable Test match in New Chandigarh ends with #TeamIndia securing their biggest ever win by an innings and 300 runs 🤍
Scorecard ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/RfmeJWSyh2
— BCCI (@BCCI) June 8, 2026
एक दिनी सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में 13 जून को
एकमात्र टेस्ट के बाद दोनों टीमें अब तीन मैचों की एक दिनी अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेंगी। सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में 13 जून को खेला जाएगा। उसके बाद लखनऊ (17 जून) व चेन्नई (20 जून) में अगले दोनों मैच होंगे।

