Site icon hindi.revoi.in

सूरत में रॉ के पूर्व चीफ डॉ. विक्रम सूद के पुस्तक का विमोचन एवं संवाद का आयोजन

Book Launch and Dialogue Session with Former RAW Chief Dr. Vikram Sood Held in Surat

Book Launch and Dialogue Session with Former RAW Chief Dr. Vikram Sood Held in Surat

Social Share

सूरत, 2 मई, 2026 – हमारे देश का हर नागरिक भारत की अलग-अलग समस्याओं पर चिंतन करे, इसके लिए ‘सूरत लिटरेरी फाउंडेशन‘ अपने तय लक्ष्य “भारत@2047” के तहत प्रति वर्ष, जनवरी महीने में “सूरत लिट फेस्ट” कार्यक्रम का आयोजन करता है।

पिछले चारों सूरत लिट फेस्ट कार्यक्रम के सफल अनुभवों को मिलाकर, सूरत लिटरेरी फाउंडेशन, एक नई चेतना और एक नए विषय के साथ, देश की आंतर और बाह्य सुरक्षा के चिंतन में देश के नागरिकों, खासकर युवाओं को जोड़ने के लिए, दिनांक 3 मई, 2026 रविवार के दिन सूरत शहर के कतारगाम-डभोली क्षेत्र में मौजूद ‘अटल बिहारी वाजपेयी’ ऑडिटोरियम हॉल में सुबह 10:00 बजे से, देश की हमारी खुफिया एजेंसी-RAW के पूर्व  प्रमुख डॉ. विक्रम सूद जी की मौजूदगी में उनकी लिखित “ग्रेट पावर गेम्स” पुस्तक के विमोचन एवं शहेरीजनों के साथ महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रमा का आयोजन करने जा रहा है।

आज विश्व के विभिन्न देशों के बीच बढ़ रहे तनाव एवं वैश्विक समस्याओं के बीच भारत के प्रभुत्व को बढ़ते देख विश्व के सभी देश बड़ी विनम्रता से वैश्विक समस्याओं का समाधान भारत से चाहते हैं। आज हम गर्व से कहते हैं कि, विश्वको राह दिखाता हमारा भारत पहले से ज्ञान का विशाल स्त्रोत रहा हैं।

वर्तमान की वैश्विक जिम्मेदारियों और आंतरिक चुनौतियों के साथ भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। विश्व के आगे भारत की ताकत एवं स्वाभिमान को मजबूत बनाए रखने में देश के कई नामी-अनामी महापुरुषों ने योगदान दिया है, जिसमें देश और विदेश की चुनौतिया देने वालों के सामने अदृश्य रह कर देश को आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा देने वाली खुफिया एजेंसी-RAW का भी खास योगदान है।

वास्तविक घटनाओं के आधार पर हाल ही में आई सिनेमा ‘धुरंधर’ देखने के पष्यात देश के नागरिकों को एहसास हुआ है कि, हमारे देश की सुरक्षा के लिए खुफिया एजेंसी के जवान चाहे कितनी भी कठिन परिस्थिति क्यों ना हो, फिर भी कार्य कर रहे हैं, इसी धुरंधर सिनेमा के वास्तविक हीरो डॉ. विक्रम सूद जी अपनी पुस्तक विमोचन एवं शहर के जागरूक नागरिकों के साथ विशेष चर्चा करने हमारे शहर आ रहे हैं।

कौन है विक्रम सूद

एक समय डॉ. सूद जी इंडियन पोस्टल सर्विस में ऑफिसर थे, बाद में वे हमारी खुफिया एजेंसी-RAW में शामिल हो गए, 31 साल की सर्विस के बाद 2003 में वे खुफिया अधिकारी के पद से सेवा निवृत हुए, वे 2000 से 2003 तक RAW के प्रमुख रहे। दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से अर्थशास्त्र में अनुस्नातक डिग्री हासिल करने वाले डॉ. सूद जी ने अपने सामाजिक जीवन में कई पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें से हाल ही में लिखी गई पुस्तक “ग्रेट पावर गेम्स” का विमोचन और नागरिकों से उनकी विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन ‘सूरत लिटरेरी फाउंडेशन’ द्वारा कल रविवार के दिन कतारगाम क्षेत्र में मौजूद अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम हॉल में, सुबह 10:00 बजे किया गया है, जिसमें देश की खुफिया एजेंसी के कार्य, देश के सामने आने वाली विभिन्न मुश्किल चुनौतियों से निपटने के उसके जुनून और RAW के कार्यप्रणाली की विशेष जानकारी के जिज्ञासु नागरिकों को पंजीकरण करने के बाद पास से प्रवेश मिलेगा।

Exit mobile version