Site icon hindi.revoi.in

बॉलीवुड : पिंक जंपसूट में प्रियंका चोपड़ा का क्यूट अवतार, पति निक जोनस को सपोर्ट करने पहुंचीं एक्ट्रेस

Social Share
FacebookXLinkedinInstagramTelegramWhatsapp

नई दिल्ली, 23 मई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक बेहद बिजी लाइफ जीते हैं लेकिन बावजूद इसके ये कपल एक दूसरे के लिए वक्त जरूर निकालता है। हाल ही में जब निक जोनस एक सॉफ्टबॉल गेम खेलने पहुंचे तो प्रियंका चोपड़ा भी उन्हें चीयर करने उनके साथ पहुंची थीं। प्रियंका चोपड़ा ने पिंक कलर का जंपसूट पहना था जो व्हाइट एक्सेसरीज के साथ उन पर बहुत खूबसूरत लग रहा था।

फैन पेजों पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में निक जोनस को व्हाइट यूनिफॉर्म में रेड जैकेट और कैप के साथ देखा जा सकता है। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा निक के साथ पिंक कलर के जंप सूट में वॉक करती नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाथों में सफेद रंग का हैंडबैग थाम रखा है और उनके शूज और सनग्लासेज व्हाइट कलर के हैं।

तस्वीरों में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा को हग करते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों पर फैंस का रिएक्शन काफी स्वीट है। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘सो स्वीट’। वहीं एक अन्य यूजर ने उन्हें क्यूटी बताया है। एक यूजर ने कमेंट किया ओह माय गॉड मैं तो इनकी तस्वीरों के लिए ही जी रहा हूं।

प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में निक जोनस से एक आलीशान गाड़ी तोहफे में मिली थी। निक जोनस ने इस गाड़ी को प्रियंका चोपड़ा के लिए खास तौर पर कस्टमाइज करवाया है। प्रियंका चोपड़ा ने गाड़ी की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फ्लॉन्ट करते हुए निक जोनस के प्रति प्यार जाहिर किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही वेब सीरीज Citadel में नजर आएंगी।

Exit mobile version