Site icon Revoi.in

बॉलीवुड : कियारा आडवाणी ने खोले सुशांत सिंह की जिंदगी के कई राज, बोलीं- बस 2 घंटे सोते थे और…

Social Share

मुंबई, 16 मई। फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ 20 मई को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इसके प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस दौरान कियारा ने अपने को-स्टार और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात की। बता दें, फिल्म एम.एस.धोनी में सुशांत और कियारा ने साथ काम किया था।

फिल्म में दोनों ही स्टार्स की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। अब एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी से जुड़े कई राज खोले और बताया कि एक्टर सिर्फ 2 घंटे सोया करते थे। इसके पीछे खास वजह थी, तो चलिए आपको बताते हैं कियारा ने और क्या कहा है।

कियारा आडवाणी ने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करते हुए बताया कि उनका दिमाग काफी तेज था। वो अपने पास एक डायरी रखा करते थे, जिसमें उन्होंने धोनी की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लिखा था। सुशांत अपना रोल निभाने से पहले उसके बारे में अच्छे से रिसर्च करते थे और सबकुछ याद रखते थे।

कियारा ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत दिन में सिर्फ दो घंटे सोया करते थे और अगले दिन शूटिंग के लिये आ जाते थे। कियारा ने बताया कि मुझे हैरानी होती थी सिर्फ दो घंटे सोकर भी वो इतना एक्टिव कैसे रहते थे। एक बार हमने बात की तब सुशांत ने कहा था कि मानव शरीर को सिर्फ दो घंटे की नींद ही काफी होती थी। इससे ही बॉडी पूरे दिन आराम से चल सकती है।

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत की ‘एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सुशांत की एक्टिंग को काफी सराहा गया था और एक्टर को इसके लिए बेस्ट एक्टर का स्क्रीन अवार्ड भी मिला था। इसके बाद सुशांत ने छिछोरे, सोनचिरैया, केदारनाथ शुद्ध देसी रोमांस जैसी कई अच्छी फिल्मों में काम किया।कियारा आडवाणी ने खोले Sushant Singh Rajput की जिंदगी के कई राज, बोलीं- बस 2 घंटे सोते थे और…

मुंबई, 16 मई। फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ 20 मई को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इसके प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस दौरान कियारा ने अपने को-स्टार और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात की। बता दें, फिल्म एम.एस.धोनी में सुशांत और कियारा ने साथ काम किया था।

फिल्म में दोनों ही स्टार्स की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। अब एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी से जुड़े कई राज खोले और बताया कि एक्टर सिर्फ 2 घंटे सोया करते थे। इसके पीछे खास वजह थी, तो चलिए आपको बताते हैं कियारा ने और क्या कहा है।

कियारा आडवाणी ने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करते हुए बताया कि उनका दिमाग काफी तेज था। वो अपने पास एक डायरी रखा करते थे, जिसमें उन्होंने धोनी की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लिखा था। सुशांत अपना रोल निभाने से पहले उसके बारे में अच्छे से रिसर्च करते थे और सबकुछ याद रखते थे।

कियारा ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत दिन में सिर्फ दो घंटे सोया करते थे और अगले दिन शूटिंग के लिये आ जाते थे। कियारा ने बताया कि मुझे हैरानी होती थी सिर्फ दो घंटे सोकर भी वो इतना एक्टिव कैसे रहते थे। एक बार हमने बात की तब सुशांत ने कहा था कि मानव शरीर को सिर्फ दो घंटे की नींद ही काफी होती थी। इससे ही बॉडी पूरे दिन आराम से चल सकती है।

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत की ‘एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सुशांत की एक्टिंग को काफी सराहा गया था और एक्टर को इसके लिए बेस्ट एक्टर का स्क्रीन अवार्ड भी मिला था। इसके बाद सुशांत ने छिछोरे, सोनचिरैया, केदारनाथ शुद्ध देसी रोमांस जैसी कई अच्छी फिल्मों में काम किया।