Site icon Revoi.in

बॉलीवुड : सुनील शेट्टी ने बेटे अहान को दी ईमानदारी से काम करने की सलाह

Social Share

मुंबई, 28 दिसम्बर। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने पुत्र अहान शेट्टी को जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें ईमानदारी से काम करने की सलाह दी है। सुनील शेट्टी ने अहान शेट्ठी के जन्मदिन के अवसर पर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक नोट शेयर कर उन्हें बधाई दी है। सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अहान की तस्वीर शेयर कर लिखा, “मेरी सबसे बड़ी खुशी, सबसे बड़े गर्व और मेरे प्यार अहान को जन्मदिन की ढ़रे सारी शुभकामनाएं… अपने मुझे गर्व करने के लिए बहुत सारे कारण दिए हैं। मैं चाहता हूं कि आप अपनी रोमांचक नई यात्रा शुरू करते हुए प्यार, भाग्य, रोमांच के लिए ईश्वर से प्रार्थाना करता हूं।

कड़ी मेहनत करों और हमेशा ईमानदार रहो, जो आपके पास है उसके लिए हमेशा आभारी रहें। हमेशा दूसरों में प्यार, दया, पॉजिटिविटी की तलाश करें।” सुनील शेट्टी ने लिखा, “रास्ते में किसी की मदद करने के लिए हमेशा रुकें। अपने आप को क्षमा करें और गलती होने पर सीखें लेकिन सबसे अधिक अपनी जर्नी को एंजॉय करें। आपके द्वारा किए गए सभी प्रयास आपको केवल अधिक खुशी की ओर ले जाएं। ” गौरतलब है कि अहान ने हाल ही में प्रदर्शित फिल्म तड़प से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है।

बहन अथिया ने शेयर की बचपन की तस्वीर

वहीं दूसरी ओर अहान शेट्टी की बहन ने अपने भाई के जन्मदिन को और खास बनाया है। उन्होंने अपनी, पिता सुनील शेट्टी और अहान के बचपन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सुनील शेट्टी अहान को कंधे पर और अथिया को गोद में लिए हुए हैं। अथिया के चेहरे पर प्यारी सी।मुस्कान है। अथिया ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, अहान शेट्टी का दिन। आपको बता दें, इसी साल अहान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करते हुए फिल्म ‘ तड़प’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। ये साल उनके लिए बहुत खास रहा है।