Site icon hindi.revoi.in

बिहार चुनाव : भाजपा ने 18 उम्मीदवारों की तीसरी व अंतिम सूची जारी की, तेजस्वी को राघोपुर में चुनौती देंगे सतीश यादव

Social Share

पटना, 15 अक्टूबर।  भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 के लिए उम्मीदवारों की तीसरी व अंतिम सूची पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। भाजपा की ओर से बुधवार की देर रात उम्मीदवारों की तीसरी सूची में 18 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया है।

भाजपा ने अपने हिस्से के सभी 101 प्रत्याशी घोषित किए

भाजपा ने इसके साथ ही अपने हिस्से की सभी 101 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भाजपा ने 71 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी और आज शाम 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची सामने आई थी। वहीं सत्तारूढ़ एनडीए के दूसरे बड़े भागीदार जदयू के भी 101 प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे। इनमें से 57 नामों की घोषणा आज दिन में पार्टी ने की थी।

भरत बिंद व संगीता पासवान को पाला बदलने का ईनाम

भाजपा की तीसरी लिस्ट पर नजर डालें तो राघोपुर से सतीश यादव को टिकट दिया है। इस सीट पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उम्मीदवार हैं और यह सीट राजद की परंपरागत सीट रही है। यानी सतीश यादव अब तेजस्वी को चुनौती देंगे। वहीं भभुआ के विधायक भरत बिंद और मोहनिया की विधायक संगीता पासवान को पाला बदलने का ईनाम दिया है। पार्टी ने दोनों को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि पीरपैंती से मौजूदा विधायक ललन पासवान का टिकट काट दिया गया है।

18 उम्मीदवारों की अंतिम सूची में ये नाम शामिल

पार्टी की 18 उम्मीदवारों की सूची में रामनगर से नंद किशोर राम, नरकटियागंज से संजय पांडेय, बगहा से राम सिंह, लौरिया से विनय बिहारी, नौतन से नारायण प्रसाद, चनपटिया से उमाकांत सिंह, हरसिद्धि से कृष्णनंदन पासवान, कल्याणपुर से सचिंद्र प्रसाद सिंह, चिरैया से लालबाबू प्रसाद गुप्ता, कोचाधामन से बीणा देवी, बायसी से विनोद यादव, राघोपुर से सतीष कुमार यादव, बिहपुर से कुमार शैलेंद्र, पीरपैंती से मुरारी पासवान, रामगढ़ में अशोक कुमार सिंह, मोहनिया से संगीता कुमारी, भभुआ से भरत विंद और गोह से रणविजय सिंह शामिल हैं।

भाजपा की पहली लिस्ट

भाजपा की दूसरी लिस्ट

Exit mobile version