Site icon hindi.revoi.in

बिहार चुनाव : भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, पीएम मोदी-शाह के साथ पवन सिंह व अश्विनी चौबे भी शामिल

Social Share

पटना, 16 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा भोजपुरी स्टार पवन सिंह, निरहुआ, मनोज तिवारी और रवि किशन के नाम भी शामिल है। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को भी स्टार प्रचारक बनाया है।

5 राज्यों के सीएम करेंगे भाजपा का प्रचार, योगी की सबसे ज्यादा मांग

भाजपा ने बिहार चुनाव में पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी स्टार प्रचारक बनाया है। यूपी के योगी आदित्यनाथ, एमपी के मोहन यादव, असम के हिमंता बिस्वा सरमा और महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का नाम भी लिस्ट में शामिल है। इनमें से योगी की सबसे ज्यादा रैलियां होने की संभावना है क्योंकि कई प्रत्याशियों ने भाजपा नेतृत्व से सभा के लिए यूपी सीएम की मांग की है।

4 भोजपुरी सितारे भी स्टार प्रचारक

भाजपा ने जिन 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है, उनमें चार भोजपुरी सिनेमा के स्टार भी शामिल हैं। पवन सिंह, मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ बिहार चुनाव में भाजपा का प्रचार करेंगे। इनमें पवन सिंह तो पिछले दिनों ही भाजपा में शामिल हुए हैं।

Exit mobile version