Site icon Revoi.in

ओडिशा विधानसभा चुनाव : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट

Social Share

नई दिल्ली, 27 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को ओडिशा के आठ और विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने जहां खोरधा विधानसभा सीट से प्रशांत कुमार जगदेव को मैदान में उतारा है, वहीं सलीपुर सीट से अरिंदम रॉय को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।

उम्मीदवारों के नामों की पूरी सूची इस प्रकार है –

  1. खोरधा : प्रशांत कुमार जगदेव।
  2. सलीपुर : अरिंदम रॉय।
  3. तेलकोई : फकीर मोहन नाइक।
  4. चंपुआ : मुरली मनोहर शर्मा।
  5. बस्ता : रवींद्र एंडिया।
  6. बासुदेवपुर : बनिकाल्याण मोहंती।
  7. हिंडोल : सीमारानी नायक।
  8. केंद्रपाड़ा : गीतांजलि सेठी।

गौरतलब है कि ओडिशा विधानसभा और राज्य की 21 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव सात आम चुनाव चरणों में से अंतिम चार चरणों में 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को होंगे। ओडिशा विधानसभा के कुल 147 विधानसभा क्षेत्रों में से 33 सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए और 24 सीटें अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं।

ओडिशा में सत्ता से 2000 से बाहर कांग्रेस पार्टी इस बार राज्य विधानसभा चुनाव में जहां वापसी का प्रयास करेगी वहीं सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) रिकॉर्ड छठे कार्यकाल के लिए जोर मार रही है। कुल मिलाकर राज्य विधानसभा में बीजद, कांग्रेस व भाजपा में त्रिकोणीय लड़ाई की उम्मीद है।