Site icon hindi.revoi.in

बिहार चुनाव : भाजपा ने जारी की 71 उम्मीदवारों की पहली सूची, विजय कुमार सिन्हा सम्राट लखीसराय से लड़ेंगे, सम्राट चौधरी को तारापुर से टिकट

Social Share

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मंगलवार को 71 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में बिहार सरकार के दोनों डिप्टी सीएम यानी विजय कुमार सिन्हा व सम्राट चौधरी को क्रमशः लखीसराय व तारापुर से उम्मीदवार बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि एनडीए में सीटों का जो बंटवारा हुआ है, उसके तहत भाजपा व जेडीयू बराबर 101-101 सीटों पर  अपने उम्मीदवार उतारेंगी।

पहली लिस्ट में 9 महिला उम्मीदवार भी शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद यह सूची जारी की गई। पहली सूची में  नौ महिलाओं को भी टिकट दिया है। इनमें रेणु देवी, गायत्री देवी, देवंती यादव और रमा निषाद जैसी उम्मीदवार शामिल हैं।

मैथिली ठाकुर और पवन सिंह का नाम नहीं

हालांकि, इस लिस्ट में भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और सिंगर मैथिली ठाकुर का नाम नहीं है। लिस्ट में सम्राट चौधरी के अलावा अन्य प्रमुख नामों में रेणु देवी (बेतिया), प्रमोद कुमार सिन्हा (रक्सौल), श्यामबाबू प्रसाद यादव (पिपरा), नीतीश मिश्रा (झंझारपुर) समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं।

राम कृपाल दानपुर से प्रत्याशी, अमरेंद्र प्रताप का आरा से टिकट कटा

वहीं राम कृपाल यादव को दानापुर सीट से पार्टी की ओर से चुनाव मैदान में उतारा गया है। लेकिन आरा से अमरेंद्र प्रताप सिंह का टिकट कट गया है जबकि रत्नेश कुशवाहा को पटना साहिब से टिकट दिया गया है।

बीजेपी की पहली लिस्ट में प्रमुख उम्मीदवार

पहली लिस्ट में शामिल महिला उम्मीदवार

  1. रेणु देवी – बेतिया।
  2. गायत्री देवी – परिहार।
  3. देवंती यादव – नरपतगंज।
  4. स्वीटी सिंह – किशनगंज।
  5. निशा सिंह – प्राणपुर।
  6. कविता देवी – कोढा।
  7. रमा निषाद – औराई।
  8. अरुणा देवी – वारसलीगंज।
  9. श्रेयसी सिंह – जमुई।
Exit mobile version