Site icon hindi.revoi.in

पश्चिम बंगाल चुनाव : भाजपा ने जारी की 5 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची, अब तक 292 प्रत्याशी घोषित

Social Share

कोलकाता, 4 अप्रैल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तेज होती जा रही सरगर्मी के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार की रात पांच उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही पार्टी अब राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों में से 292 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

भाजपा की पांचवीं सूची में सौरव सिकदार को दमदम उत्तर सीट से मैदान में उतारा गया है। तारकनाथ चटर्जी कृष्णानगर उत्तर से चुनाव लड़ेंगे जबकि अनुपम बिस्वास को कल्याणी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा अनिंद्य राजू बनर्जी को मध्यग्राम से टिकट दिया गया है और रुद्रप्रसाद बनर्जी उलूबेरिया पूर्व सीट से चुनाव लड़ेंगे।

पश्चिम बंगाल की राजनीतिक दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जा रहे चुनाव के निमित्त सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पहले ही सभी 294 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। चुनावी प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई हैं। आने वाले दिनों में प्रचार अभियान और तेज होने की संभावना है।

राज्य में मतदान दो चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। चुनाव परिणामों की घोषणा चार मई को की जाएगी।

 

Exit mobile version