Site icon hindi.revoi.in

बिहार चुनाव 2025 : शुरुआती रुझानों में NDA को बढ़त, 122 सीटों से ज्यादा पर आगे, जानिए महागठबंधन का हाल

Social Share

पटना, 14 नवंबर। बिहार में विधानसभा चुनावों के दौरान पड़े मतों की गिनती शुरू हो गई है। सुबह आठ बजे से ही मतों की गणना जारी है। इस बीच बिहार में एक बार फिर से एनडीए की ही सरकार बनती नजर आ रही है। फिलहाल शुरुआती रुझानों में एडीए ने बहुत बड़ी बढ़त बना ली है। अभी शुरुआती रुझानों की बात करें तो एनडीए ने बहुमत के लिए 122 सीटों का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। एनडीए ने अभी 122 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली है। फिलहाल मतों की गणना जारी है। एनडीए को अभी और अधिक सीटों पर बढ़त मिल सकती है।

रुझानों के मुताबिक, BJP 53 सीटों पर, JDU 55 पर, LJP (Ram Vilas) 8, HAM 4 तथा RLM 4 सीटों पर आगे है। महागठबंधन की ओर से RJD 51, कांग्रेस 13, लेफ्ट पार्टियां 10 और VIP 3 सीट पर लीड कर रही हैं। वहीं, जन सुराज पार्टी 5 सीटों पर आगे है जबकि AIMIM ने 2 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

बिहार में जीत का जादुई आंकड़ा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के वोटों की गिनती 14 नवंबर 2025 को सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। आज शाम तक ही चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। फिलहाल मतो की गणना जारी है और अभी तक के शुरुआती रुझानों में एनडीए ने 122 से ज्यादा सीटों पर बढ़त दर्ज कर ली है। फिलहाल शुरुआती रुझानों की बात करें तो यहां बिहार में एक बार फिर एनडीए को बड़ी जीत मिलती दिखाई दे रही है और महागठबंधन पिछड़ती दिखाई दे रही है। बता दें कि बिहार में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है।

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को तो दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को हुआ। दोनों चरणों में मतदान प्रतिशत 67.13% रहा, जो 1951 के बाद से अब तक का सर्वोच्च स्तर है। कुल मिलाकर देखा जाए तो बिहार की जनता ने छप्पर फाड़ कर मतदान किया। इसके अलावा आज नतीजों का दिन है और सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बिहार में अगली सरकार किसकी बनने वाली है। हालांकि यह भी थोड़ी ही देर में तय हो जाएगा।

किस जिले में कितने मतदान केन्द्र

सहरसा जिले में तीन मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जबकि पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, सीवान, वैशाली, भागलपुर और गया जिले में दो-दो मतगणना केंद्र बने हैं। राज्य के अन्य 31 जिले पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सारण, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़यिा, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, नवादा और जमुई जिले में एक-एक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

2,616 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

छह और 11 नवंबर को दो चरणों में हुए चुनाव में 7.45 करोड़ मतदाताओं ने 2,616 उम्मीदवारों का भाग्य तय किया था। राजग में जनता दल-यूनाइटेड (JDU), भारतीय जनता पार्टी (BJP), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) शामिल हैं। वहीं, महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, वाम दल, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) शामिल हैं। दोनों गठबंधनों की ओर से मैदान में उतरे प्रमुख उम्मीदवारों में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, राजद के तेजस्वी यादव और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार शामिल हैं।

Exit mobile version