Site icon Revoi.in

चंडीगढ़ MMS कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी लड़की को सेना का जवान कर रहा था ब्लैकमेल

Social Share

चंडीगढ़, 22 सितंबर। पंजाब की चंडीगढ़ यूनवर्सिटी में हुए MMS कांड को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बताया गया है कि जिस लड़की ने छात्राओं के वीडियो बनाए थे उसे भारतीय सेना का जवान ब्लैकमेल कर रहा थाष यही शख्स लड़की को छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। आरोपी लड़की के पुराने दोस्त ने उसका अश्लील वीडियो इस जवान तक पहुंचाया था जिसे लीक करने की धमकी देकर सेना का जवान बाकी लड़कियों के वीडियो बनाने को मजबूर कर रहा था।

जांच में पता चला है कि ये जवान जम्मू का रहने वाला है और इसका नाम संजीव कुमार बताया गया है। फिलहाल ये अरुणाचल प्रदेश के एटा नगर के पास पोस्टेड है। हालांकि पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़की हॉस्टल की लड़कियों का कोई वीडियो नहीं बना पाई थी। फोन में उसके अपने ही वीडियो थे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने मोबाइल फोन की जांच के बाद पुलिस को ये बताया है। इस मामले में अब पुलिस सेना के जवान संजीव कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ करेगी।

इससे पहले पंजाब पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें वीडियो बनाने वाले लड़की भी शामिल है। पंजाब पुलिस की एसआईटी ने अश्लील वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ की है। आरोप है कि हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा ने बाथरूम में अन्य छात्राओं के कई आपत्तिजनक वीडियो बनाए थे। इस मामले में आरोपी छात्रा और हिमाचल प्रदेश के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। कथित तौर पर एक युवक आरोपी छात्रा का बॉयफ्रेंड है।

इससे पहले कहा गया था कि पुलिस को छात्रा के फोन से एक आरोपी साथ व्हाट्सएप पर हुई बातचीत के कुछ कथित स्क्रीनशॉट भी मिले हैं, जिससे संकेत मिलता है कि उसे वीडियो बनाने के लिए ‘ब्लैकमेल’ किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान चौथे संदिग्ध का नाम भी सामने आया है। अब सेना के जवान के तौर पर आरोपी के नाम का खुलासा हुआ है। जो लड़की को ब्लैकमेल करता था।