Site icon hindi.revoi.in

भोजपुरी सिंगर नेहा राठौर ने मोरबी हादसे को लेकर भाजपा शासन को घेरा – ‘गुजरात में का बा? अरे इ गुजरात मॉडल त रंगा सियार बा’

Social Share

नई दिल्ली, 5 नवम्बर। मोरबी हादसे को लेकर विपक्षी दलों के तीखे हमले का सामना कर रही भाजपा को उस समझ तगड़ा झटका लगा, जब ‘बिहार में का बा?’ के गाने से मशहूर हुई भोजपुरी की स्टार गायिका नेहा सिंह राठौर ने अपने भोजपुरी गीत ‘गुजरात में का बा? के जरिये मोरबी दुर्घटना पर कई गंभीर सवाल दागते हुए गुजरात भाजपा पर जबर्दस्त व्यंग्य किया।

नेहा सिंह राठौर का गीत ‘गुजरात में का बा? तेजी से वायरल हो रहा है। इस गीत में नेहा सिंह राठौर कह रही हैं, ‘गुजरात में का बा? अरे गुजरात में का बा?, अस्पताल में साफ-सफाई जारी बा, साहेब आने वाले हैं, बस ओही क तैयारी बा। नया-नया स्ट्रेचर बेडशीट, नया-नया कर्मचारी बा, साहेब के स्वागत में लागल मंत्री अ अधिकारी बा। घड़ी बनावे वाला कम्पनी पुल क ठेकेदार बा, चौकीदार के राज में देख बढ़ल भ्रष्टाचार बा। अरे इ गुजरात मॉडल त रंगा सियार बा, गुजरात में का बा?”

नेहा ने इस गीत को अपने यूट्यूब चैनल पर और साथ में ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्विटर पर गुजरात सरकार के खिलाफ जुबानी हमला भी करते हुए कहा, ‘लोग मरत बा डूब-डूब के, साहेब के सभवा जारी बा, गलती सब मरने वालों की, प्रोपेगंडा भारी बा, का बा?”

गौरतलब है कि बीते रविवार, 30 अक्टूबर को गुजरात के मोरबी जिले में स्थित मच्छु नदी पर बना 143 वर्ष पुराना सस्पेंशन ब्रिज अचानक टूटकर नदी में समा गया। इस हादसे में कुल 135 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। मोरबी पुलिस ने आनन-फानन में हादसे के लिए जिम्मेदार कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें पुल के रखरखाव के लिए जिम्मेदार ओरेवा कम्पनी के भी दो मैनेजर भी शामिल हैं।

Exit mobile version