अयोध्या, 19 अक्टूबर। दीपावली पर रामनगरी की अलग ही छठा देखने को मिल रही है। भगवान श्री राम की स्वागत के लिए अयोध्या नगरी को फूलों और दीपों से सजाया जा रहा है। जगह-जगह फूलों से पंडालों को सजाया जा रहा है और भक्तों को अयोध्या में अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। सीएम योगी के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। भक्त भी दूर-दूर से रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
रामोत्सव की भव्य शोभायात्रा का श्रीगणेश
इस बीच अयोध्या में रामोत्सव की भव्य शोभायात्रा का श्रीगणेश हो गया। माननीय मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति जय वीर सिंह ने ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में एक से एक झांकियां आकर्षण का केंद्र हैं।
— UP Tourism (@uptourismgov) October 19, 2025
गुजरात के वडोदरा से आए परिवार ने बताया कि रामलला के दर्शन बहुत अच्छे से हुए हैं क्योंकि प्रदेश में सीएम योगी और देश की कमान पीएम मोदी संभाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या को बहुत अच्छा सजाया गया है और दर्शन की भी विशेष सुविधा की गई है।
Divine glimpses of Shobha Yatra at Ayodhya Deepotsav 2025 –
where devotion meets grandeur, and faith lights every heart.#AyodhyaDeepotsav2025 #ShobhaYatra #FestivalOfLights pic.twitter.com/K1OLu0j7Je
— Department of Culture, UP (@upculturedept) October 19, 2025
दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या नगरी में सुंदर-सुंदर झांकिया भी देखी गईं। नाटक मंडली अलग-अलग वेश लेकर झांकिया निकाल रही है। इसके अलावा रथ पर भगवान श्रीराम के बाल कांड की प्रस्तुति की जाती है, जिसमें छोटे-छोटे बच्चे को राम और सिया के रूप में देखा जा रहा है।
भव्य और दिव्य 'दीपोत्सव-2025' के लिए श्री अयोध्या जी तैयार हैं,
आप सभी का स्वागत है।
जय श्री राम🪔@uptourismgov I @upculturedept I #Deepotsav2025 pic.twitter.com/2DV9wt1yih
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 19, 2025
सरयू तट पर जलाए जाएंगे 26 लाख 11 हजार 101 दीये
अयोध्या नगरी का माहौल ऐसा है कि किसी का भी मन मोहित हो जाए। आज रविवार का दिन अयोध्या नगरी के लिए खास है क्योंकि सीएम योगी अयोध्या आने वाले हैं और दीपोत्सव के अवसर पर सरयू तट पर एक साथ 26 लाख 11 हजार 101 दीये जलाए जाएंगे। इतने दीए जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी हो रही हैं। दीयो में तेल डालने का काम भी शुरू हो चुका है। अलग-अलग 56 घाटों पर दीए लगाए गए हैं और रंगोली से भी सुसज्जित करने का भी काम हो रहा है।
Each diya carries a story, of hands that light it, of prayers whispered beside it, and of faith that never dims. Together they turn Ayodhya into a sea of light, where even the smallest flame becomes part of an eternal celebration.
Through these countless acts of devotion,… pic.twitter.com/efJPXVQ2eu
— UP Tourism (@uptourismgov) October 19, 2025
इसके साथ ही घाटों की सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा जा रहा है। घाटों पर बिना आईडी कार्ड के किसी भी एंट्री नहीं होगी और जो भी लोग दीपोत्सव का हिस्सा बनेंगे, वो भारतीय सूती परिधान में दिखेंगे। इसके अलावा दीयों में तेल डालने का काम तरीके के किया जा रहा है और दीए की बाती पर कपूर का पाउडर भी लगाने का काम हो रहा है।

