Site icon Revoi.in

श्री काशी विश्वनाथ धाम की भांति मां मुंबा देवी मंदिर परिक्षेत्र को भी विकसित करने की पीएम मोदी से अपील

Social Share

मुंबई, 21 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर भारतीय मोर्चा महाराष्ट्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि श्री काशी विश्वनाथ धाम की ही भांति देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित मां मुंबा देवी मंदिर परिक्षेत्र को भी विकसित किया जाना चाहिए। उत्तर भारतीय मोर्चा (भाजपा, महाराष्ट्र) के उपाध्यक्ष अर्जुन गुप्ता ने पीएम मोदी को इस आशय का एक पत्र भी लिखा है।

अर्जुन गुप्ता ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि मुंबई की कुलदेवी मां मुंबा देवी मंदिर में भारत ही नहीं, पूरे विश्व के श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। अत्यधिक भीड़भाड़ वाले मुंबा देवी परिक्षेत्र में श्रद्धालुओँ को विशेषकर नवरात्रि के दौरान बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यदि मां मुंबा देवी मंदिर परिक्षेत्र को भी बाबा विश्वनाथ धाम की तर्ज पर विकसित कर दिया जाए तो यह अतुनलनीय कार्य होगा।

पीएम को लिखे पत्र की प्रति अर्जुन गुप्ता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पूर्व मुख्यमंत्री व मौजूदा महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस की भी प्रेषित की है।