अहमदाबाद, 17 मई। गृह राज्य गुजरात के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद में नवनिर्मित ‘मिलियन माइंड्स टेक पार्क’ और ‘GREMI सिटी कैंपस’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल और उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मोदी सरकार के विजन को ‘मील का पत्थर’ के रूप में बढ़ाएगी परियोजना
अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना देश को तकनीक और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था में आगे ले जाना है, जिसे यह परियोजना एक बड़े मील के पत्थर के रूप में आगे बढ़ाएगी। टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, उच्च कौशल और उद्यमिता आधारित उद्योगों का विस्तार गुजरात को न्यू-एज टेक्नोलॉजी का नेतृत्वकर्ता बनाएगा।
Live from the inauguration ceremony of the newly built ‘Million Minds Tech Park’ and ‘GREMI City Campus’ in Ahmedabad…
અમદાવાદમાં નવનિર્મિત 'મિલિયન માઇન્ડ્સ ટેક પાર્ક' અને 'GREMI સિટી કેમ્પસ'ના ઉદ્ઘાટન સમારોહથી લાઈવ… https://t.co/0fcbdGNpY4
— Amit Shah (@AmitShah) May 17, 2026
AI और डीपटेक में भारत की बढ़ती भूमिका
शाह ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीप टेक जैसे क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनकर उभरा है। उन्होंने बताया कि सरकार रोबोटिक्स, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, एआई, ऑटोमेशन, साइबर सिक्योरिटी, डिफेंस और स्पेस टेक जैसे क्षेत्रों को तेज़ी से बढ़ावा दे रही है।
गुजरात का औद्योगिक मॉडल और विकास
उन्होंने कहा कि 2002 से गुजरात में औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को व्यवस्थित रूप दिया गया है। उनके अनुसार, गुजरात ने हर क्षेत्र में मजबूत कदम बढ़ाए हैं और औद्योगिक विकास में देश के शीर्ष राज्यों में अपनी जगह बनाई है।
गुजरात को सेवा क्षेत्र में भी शीर्ष 3 राज्यों में लाने का लक्ष्य
गृह मंत्री शाह ने कहा कि अब गुजरात को सेवा क्षेत्र (Service Sector) में भी शीर्ष तीन राज्यों में लाने का लक्ष्य है। इसके लिए अहमदाबाद को बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और गुरुग्राम जैसे शहरों के समकक्ष विकसित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि टेक पार्क और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
‘मिलियन माइंड्स टेक पार्क’ की विशेषताएं
लगभग 1100 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह टेक पार्क 13.5 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है। इसके पहली चरण में 9,000 हाई-स्किल प्रोफेशनल्स के लिए आधुनिक कार्य वातावरण उपलब्ध होगा। आने वाले पांच वर्षों में सात चरणों में लगभग 15,000 करोड़ रुपये के निवेश से 63,000 से अधिक हाई-वैल्यू नौकरियों के सृजन का लक्ष्य रखा गया है। इस परिसर में कमर्शियल स्पेस के साथ-साथ मॉल, होटल और रेजिडेंशियल सुविधाएं भी शामिल हैं, जिससे यह एक पूर्ण विकसित टेक हब बनेगा।
Inaugurated the newly built ‘Million Minds Tech Park’ and GREMI City Campus in Ahmedabad today. Developed at a cost of ₹1,100 crore, and ₹500 crore respectively by Ganesh Housing Corporation Limited, these projects are a historic step towards establishing Ahmedabad as a Global… pic.twitter.com/wE1SYL8iGG
— Amit Shah (@AmitShah) May 17, 2026
GREMI सिटी कैंपस और टाउन प्लानिंग पर फोकस
‘GREMI सिटी कैंपस’ के उद्घाटन पर अमित शाह ने कहा कि यह रियल एस्टेट और टाउन प्लानिंग शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि जब टाउन प्लानिंग सही नहीं होती, तो शहरों का संतुलित विकास नहीं हो पाता। मोदी सरकार की अर्बन प्लानिंग सुधारों ने इस क्षेत्र में नए युग की शुरुआत की है। यह संस्थान भविष्य में देश के रियल एस्टेट सेक्टर में आधुनिक सोच और कुशल नेतृत्व तैयार करेगा।
भविष्य की अर्थव्यवस्था पर फोकस
अमित शाह ने कहा कि AI और डीप टेक भविष्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत इन उभरते क्षेत्रों में वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं से गुजरात न केवल भारत बल्कि वैश्विक टेक इकोसिस्टम में भी एक मजबूत स्थिति हासिल करेगा।

