Site icon hindi.revoi.in

राज्यसभा में हंगामे के बीच पीएम मोदी ने ली चुटकी- ‘खरगे जी बैठकर करें नारेबाजी, उनकी उम्र का ख्याल…’

Social Share

नई दिल्ली, 5 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का मंगलवार को जवाब दे रहे थे, उस दौरान भी विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की और लोकसभा की ही भांति हंगामा जारी रखा।

इसी दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लेकर चुटकी ली और हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों के लिए कहा कि वे खरगे जी की उम्र का तो लिहाज करें। पीएम मोदी ने कहा, ‘आदरणीय खरगे जी की उम्र देखते हुए मेरा अनुरोध है की वो बैठ जाएं और बैठ कर नारे लगाएं। बहुत युवा हैं, वो खड़े होकर नारे लगाएं।’

पीएम मोदी की स्पीच पर विपक्ष का हंगामा

पीएम मोदी ने जैसे ही राज्यसभा में अपने संबोधन की शुरुआत की, विपक्ष जमकर नारेबाजी करने लगा। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘आदरणीय सभापति जी। मेरी एक प्रार्थना है, आदरणीय खरगे जी की उम्र देखते हुए वो बैठ कर के भी नारे बोल सकते हैं तो अच्छा होगा। ताकि उनको कष्ट ना हो। उनसे नौजवान बहुत लोग हैं।’

विपक्ष के वॉकआउट पर पीएम ने कसा तंज- ‘जो थक गए चले गए…’

हंगामे के बीच ही पीएम मोदी ने अपना जवाब जारी रखा, तभी  विपक्षी सदस्यों ने विरोध में वॉकआउट कर दिया। पीएम मोदी ने इस पर भी चुटकी लेते हुए कहा, ‘जो लोग थक गए, बिचारे चले गए, लेकिन कभी न कभी उनको जवाब देना पड़ेगा। उन्होंने ऐसी स्थिति बना रखी थी कि दुनिया का कोई देश हमसे डील करने के लिए आगे नहीं आता था।’

‘हमें न रुकना है, ना पीछे मुड़कर देखना है’

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘हमें न रुकना है, ना पीछे मुड़कर देखना है। हमें लक्ष्य को प्राप्त करना है। देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। विश्व का भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है। आज दुनिया भरोसे के साथ भारत की ओर देख रही है।’

देश आज तेज गति और लो इंफ्लेशन के साथ आगे बढ़ रहा

पीएम मोदी ने कहा, ‘देश आज तेज गति और लो इंफ्लेशन के साथ आगे बढ़ रहा है। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। देश हमें फ्रेजाइल फाइव इकोनॉमी के रूप में मिला था। हम इसे चौथे नंबर तक लेकर आए हैं और बहुत जल्द तीसरे नंबर की इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर है।’

Exit mobile version