Site icon hindi.revoi.in

गोलीबारी की घटनाओं से फिर दहला अमेरिका, सात की गई जान, हिरासत में संदिग्ध

Social Share
FacebookXLinkedinInstagramTelegramWhatsapp

कैलिफोर्निया, 24 जनवरी। अमेरिका में एक बार फिर फायरिंग की घटनाएं सामने आई हैं। उत्तरी कैलिफोर्निया में गोलीबारी की दो घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। यहां हाफ मून बे इलाके में शूटिंग की घटना हुई है। पुलिस का कहना है कि हाफ मून बे इलाके में हुई घटना में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। बीते सप्ताह भी कैलिफोर्निया के गोशेन में गोलीबारी की घटना सामने आई थी। इस दौरान छह लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें एक बच्चा भी शामिल था। पुलिस ने इसे टारगेट किलिंग करारा दिया था।

अमेरिका के आयोवा स्थित एक स्कूल में भी गोलीबारी की घटना सामने आई है। आयोवा के डेस मोइनेस में एक स्कूल में हुई गोलीबारी में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक शिक्षक घायल हो गया है। गोलीबारी की घटना के बाद कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

बता दें कि अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक बंदूकें रखने वाला देश है। कोरोना महामारी में तो हर पांच में से एक परिवार ने बंदूक खरीदी थी। अमेरिका में बढ़ते ‘गन कल्चर’ से गोलीबारी और सामूहिक गोलीबारी जैसी घटनाएं हो रही हैं। करीब 33 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में आम नागरिकों के पास 39 करोड़ हथियार हैं।

Exit mobile version