Site icon Revoi.in

हॉलीवुड में डेब्यू करेंगी आलिया भट्ट, वंडन वुमन के साथ करेंगी काम

Social Share

मुंबई, 8 मार्च। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट जल्द ही हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी हाल ही में प्रदर्शित हुयी है, जिसमें उनके अभिनय को बेहद पसंद किया गया है। आलिया अब हॉलीवुड सिनेमा में डेब्यू करने जा रही है। आलिया अभिनेत्री गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं।नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है।

नेटफ्लिक्स इंडिया ने ट्विटर अकाउंट पर आलिया भट्ट की तस्वीर शेयर कर अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है। नेटफ्लिक्स इंडिया के ट्वीट के अनुसार आलिया भट्ट गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ फिल्म हार्ट टू स्टोन में नजर आने वाली हैं। आलिया भट्ट के हॉलीवुड डेब्यू की जानकारी उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज के कुछ हफ्तों बाद आई है। दुनियाभर में ये फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। गंगूबाई ने पहले ही हफ्ते में दुनियाभर में 100 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बना ली थी।

भंसाली प्रोडक्शन ने खुद फिल्म के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की जानकारी दी थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया के पास इस समय प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है। वह जल्द ही रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र, एसएस राजामौली की आरआरआर और रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा आलिया प्रियंका चोपड़ा कैटरीना कैफ के साथ जी ले जरा और डार्लिंग में नजर आएंगी।