Site icon Revoi.in

बहन से राखी बंधवाने के बाद बोले शिवपाल यादव- घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी की होने जा रही बड़ी जीत

Social Share

लखनऊ, 31 अगस्त। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने अपनी इकलौती बड़ी बहन से उनके घर जाकर राखी बंधवाई। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए देशवासियों को रक्षा बंधन पर्व की बधाई दी। शिवपाल ने कहा कि इस रक्षाबंधन पर नेता जी नहीं है उनकी कमी अब हमेशा महसूस रहेगी,इस कमी को पूरा करना मुश्किल है। इस दौरान शिवपाल सिंह ने घोसी उपचुनाव को लेकर बड़ा दावा किया कि सपा प्रत्याशी की बड़ी जीत होने जा रही है।

शिवपाल सिंह यादव में स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर कहा कि उसे पर हम लोग बिल्कुल नहीं जाना चाहते हैं, हमें पार्टी का संगठन मजबूत करके 2024 में भारतीय जनता पार्टी हटे और समाजवादी पार्टी और जो इंडिया गठबंधन बना है वह अब भारतीय जनता पार्टी को इस देश से हटा देगा। उन्होंने मीडिया से कहा कि आप लोग उसकी चिंता ना करें कि इस गठबंधन को कौन लीड करेगा। इंडिया गठबंधन में बहुत से नेता है, वह लोग अपने नेता को चुन लेंगे उसमें एक नेता नहीं है वह सब लोग मिलकर की चुन लेंगे।

जल्दी इलेक्शन करने की बात पर शिवपाल सिंह ने कहा कि इस समय भारतीय जनता पार्टी का पूरी तरीके से ग्राफ गिरा हुआ है और दिनों दिन गिरता जाएगा ।इसलिए क्योंकि इन्होंने 9 साल में देश की जनता के लिए कोई काम ही नहीं किया है। केवल मीडिया में प्रचार किया हैं और कोई काम किया है। तो आप उनका कोई एक काम बता दो, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव में देश से चली जाएगी और जो इंडिया गठबंधन बना है वही सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि कितने सालों से लगातार रसोई गैस पर बड़ा-बड़ा करके जनता को लूट लिया है। 700 से लेकर 1200 तक ले गए अभी भी जनता को एक हजार का घरेलू गैस सिलेंडर पड़ेगा।