Site icon Revoi.in

ट्रांसफर विवाद के बाद आज दिल्ली जाएंगे सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम भी रहेंगे मौजूद

Social Share

लखनऊ, 22 जूलाई। उत्तर प्रदेश में ट्रांसफर को लेकर बीते दिनों से चल रहे विवाद के बाद अब एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की शाम दिल्ली जाएंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार की देर शाम हो ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। इसके अलावा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के भी शुक्रवार को दोपहर बाद दिल्ली जाने बात सामने आई है।

यूपी में बीते दिनों हुए ट्रांसफर के बाद कई मंत्रियों के इस्तीफे की अटकलें आई थीं। इसके बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल्ली जाने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार दिनेश खटीक भी केशव प्रसाद मौर्य के साथ दिल्ली गए हैं।

इसके अलावा यूपी के स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी शुक्रवार की दोपहर तीन बजे दिल्ली जाएंगे। माना जा रहा है कि ये सभी पार्टी आलाकमान से मुलाकात करेंगे। यूपी में बीते दिनों हुए हालिया विवाद और उसके बाद इस्तीफे की अटलकों के बाद माना जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम चर्चा होगी। बता दें कि यूपी सरकार के मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की खबर बुधवार को सामने आई थी। वहीं इसके बाद आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के भी नाराज होने की अटकलें गुरुवार को चली।