Site icon hindi.revoi.in

AESL का दमदार तिमाही प्रदर्शन, समायोजित पीएटी में 30% की छलांग

Social Share

अहमदाबाद, 22 जनवरी। वैश्विक स्तर पर विविध कारोबार वाले अदाणी ग्रुप का हिस्सा और भारत की सबसे बड़ी निजी ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन और स्मार्ट मीटरिंग कम्पनी, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने 31 दिसम्बर, 2025 को समाप्त तिमाही और नौ महीनों के लिए अपने वित्तीय और परिचालन प्रदर्शन के नतीजे जारी कर दिए हैं।

इस अवसर पर अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के सीईओ कंदर्प पटेल ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि हमने एक और मजबूत तिमाही का प्रदर्शन किया है। चुनौतियों के बावजूद, जमीनी स्तर पर बेहतर काम हुआ है साथ ही ऑपरेशन औऱ मेंटेनेंस पर फोकस और पेंजी प्रबंधन जैसी हमारी मुख्य शक्तियों ने प्रोजेक्ट विकास में लगातार प्रगति बनाए रखने में मदद की है।’

कंदर्प पटेल ने कहा, ‘चालू वित्त वर्ष के दौरान हमने चार ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक चालू किए हैं। कम्पनी ने लगभग 92.5 लाख मीटर की उपलब्धि हासिल की है, जो देश में किसी भी कम्पनी द्वारा हासिल किया गया अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है और वह भी रिकॉर्ड दैनिक इंस्टॉलेशन दर के साथ। भविष्य में, हमें अपने सभी कारोबार क्षेत्रों में विकास की संभावनाएं मजबूत नजर आ रही हैं। हमें अपने सभी प्रमुख सेगमेंट में एसेट कैपिटलाइजेशन कार्यक्रम में बेहतर बढ़ोतरी की उम्मीद है और निकट से मध्यम अवधि में बिडिंग गतिविधियों में भी तेज़ी आने की संभावना है।’

वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही और वित्त वर्ष 26 की नौ महीनों की मुख्य बातें :

 समेकित वित्तीय प्रदर्शन :                                               (करोड़ रुपये में)

राजस्व

एबिट्डा

कर-पूर्व लाभ : वित्त वर्ष 26 के नौ माह में समेकित पीबीटी 2,205 करोड़ रुपये रहा, जो 37.2% की वृद्धि को दर्शाता है। यह बढ़ोतरी मजबूत एबिट्डा प्रदर्शन के चलते हुई, जिसे सालाना आधार पर मूल्यह्रास में मामूली बढ़ोतरी का भी समर्थन मिला। वहीं, वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में पीबीटी 43.2% बढ़कर 801 करोड़ रुपये रहा।

समायोजित कर-पूर्व लाभ : वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में समायोजित पीएटी 574 करोड़ रुपये रहा, जिसमें सालाना आधार पर 30.4% की वृद्धि दर्ज की गई। यह बढ़ोतरी एबिट्डा और पीबीटी स्तर पर मजबूत लाभप्रदता के कारण हुई। तुलनीय आधार पर तुलना के लिए पीएटी को पिछले वर्ष वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में मिले 185 करोड़ रुपये के एकमुश्त स्थगित कर (डिफर्ड टैक्स) के सकारात्मक प्रभाव के अनुसार समायोजित किया गया है।

खंडवार वित्तीय मुख्य बिंदु :                                          (करोड़ रुपये में)

सेगमेंट-वार प्रमुख परिचालन मुख्य बिंदु :                       (करोड़ रुपये में)

ट्रांसमिशन व्यवसाय :

वितरण व्यवसाय (एईएमएल मुंबई और एमयूएल मुंद्रा) :

सेगमेंट-वार प्रगति और आउटलुक :

ट्रांसमिशन:

डिस्ट्रीब्यूशन :

स्मार्ट मीटर्स :

ईएसजी और अन्य अपडेट्स :

Exit mobile version