मुंबई, 14 जुलाई। अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) के कंज्यूमर ऐप ‘अदाणी वन’ के लॉयल्टी प्रोग्राम ‘अदाणी रिवार्ड्स’ ने लॉन्च होने के महज 10 महीनों के भीतर 50 लाख सदस्यों का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह भारत के पहले इंटीग्रेटेड एयरपोर्ट लॉयल्टी प्रोग्राम्स में से एक है।
कंपनी के अनुसार, ‘अदाणी रिवार्ड्स’ फिलहाल एएएचएल द्वारा संचालित सात राज्यों के सभी आठ एयरपोर्ट पर उपलब्ध है। इस प्रोग्राम के जरिए यात्री ‘अदाणी वन’ ऐप का उपयोग कर शॉपिंग, डाइनिंग और एयरपोर्ट की विभिन्न सेवाओं पर रिवॉर्ड पॉइंट्स अर्जित कर सकते हैं और बाद में उन्हें रिडीम भी कर सकते हैं।
कंपनी का कहना है कि 50 लाख सदस्यों का आंकड़ा पार करना एयरपोर्ट सेवाओं में डिजिटल प्लेटफॉर्म के बढ़ते उपयोग और यात्रियों के बीच इस सुविधा की लोकप्रियता को दर्शाता है। यह प्लेटफॉर्म यात्रियों के सफर को अधिक सुविधाजनक बनाने के साथ-साथ रोजमर्रा के खर्चों पर भी आकर्षक रिवॉर्ड उपलब्ध कराता है।
जल्द आएगा टियर-बेस्ड मेंबरशिप मॉडल
एएएचएल ने बताया कि वर्ष के अंत तक टियर-बेस्ड मेंबरशिप मॉडल लॉन्च करने की योजना है। इसके तहत नियमित हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को उनकी यात्रा और उपयोग के आधार पर अतिरिक्त लाभ, विशेष सुविधाएं और अधिक व्यक्तिगत अनुभव उपलब्ध कराए जाएंगे।कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “एक साल से भी कम समय में 50 लाख सदस्यों का जुड़ना ‘अदाणी रिवार्ड्स’ के लिए बड़ी उपलब्धि है। आने वाले समय में नए फीचर्स, अधिक लाभ और यात्रियों के लिए बेहतर अनुभव उपलब्ध कराए जाएंगे।”
मोबाइल नंबर से तुरंत बन सकते हैं सदस्य
यात्री एयरपोर्ट पर खरीदारी के दौरान केवल अपने मोबाइल नंबर के जरिए तुरंत ‘अदाणी रिवार्ड्स’ से जुड़ सकते हैं। बाद में अर्जित रिवॉर्ड पॉइंट्स का इस्तेमाल ‘अदाणी वन’ ऐप के माध्यम से मुफ्त फूड एंड बेवरेज, प्रीमियम एयरपोर्ट सेवाओं और अन्य विशेष सुविधाओं के लिए किया जा सकता है।
सीजनल ऑफर्स से बढ़ी यूजर एंगेजमेंट
कंपनी के मुताबिक दिवाली, विंटरफेस्ट और हाल ही में आयोजित समर कार्निवल जैसे सीजनल कैंपेन ने विशेष ऑफर्स और एक्सक्लूसिव अनुभवों के जरिए यूजर एंगेजमेंट बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।
आठ एयरपोर्ट का संचालन करता है एएएचएल
अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड देश का सबसे बड़ा पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) एयरपोर्ट ऑपरेटर है। कंपनी वर्तमान में मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम और हाल ही में विकसित नवी मुंबई एयरपोर्ट सहित कुल आठ एयरपोर्ट का संचालन और प्रबंधन कर रही है। कंपनी का लक्ष्य आने वाले महीनों में अपने पूरे एयरपोर्ट नेटवर्क में ‘अदाणी रिवार्ड्स’ की पहुंच और लोकप्रियता को और बढ़ाना है।

