Site icon hindi.revoi.in

अदाणी ग्रीन की एनर्जी सेल में 39% की सालाना वृद्धि, वित्त वर्ष 2025- 26 की पहली छमाही में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन बरकरार

Social Share

अहमदाबाद, 28 अक्टूबर, 2025:  भारत की सबसे बड़ी और तेज़ी से बढ़ती नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने 30 सितंबर, 2025 को समाप्त अवधि के वित्तीय परिणाम जारी किए। इस दौरान, कंपनी ने मज़बूत प्रदर्शन और शानदार वृद्धि दर्ज की।. 

वित्तीय प्रदर्शन- वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही      (Rs. in crore)

विवरण त्रैमासिक प्रदर्शन

 

अर्धवार्षिक प्रदर्शन

 

Q2 FY25 Q2 FY26 % change H1 FY25 H1 FY26 % change
विद्युत आपूर्ति से राजस्व 2,308 2,776 20% 4,836 6,088 26%
             
पावर सप्लाई1 से एबिटडा 2,143 2,543 19% 4,518 5,651 25%
एबिटडा बिजली आपूर्ति से (%) 91.7% 90.5% 92.2% 91.8%
           
नकद लाभ 2 1,252 1,349 8% 2,646 3,094 17%

कंपनी की आय, एबिट्डा और नकद लाभ में तेज़ वृद्धि हुई है। यह वृद्धि 5.5 गीगावॉट की नई क्षमता जोड़ने, उन्नत तकनीक अपनाने, संयंत्रों के बेहतर प्रदर्शन और गुजरात के खावड़ा तथा राजस्थान में नई परियोजनाओं के शुरू होने से संभव हुई। 

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के सीईओ आशीष खन्ना ने कहा, “वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में हमने 2.4 गीगावाट क्षमता जोड़ी है। हम इस वर्ष के अंत तक 5 गीगावॉट जोड़ने के लक्ष्य की ओर तेज़ी से बढ़ रहे हैं और 2030 तक 50 गीगावाट का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में अग्रसर हैं। हमारी टीम के सतत प्रयासों से गुजरात के खावड़ा में 30 गीगावाट की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना तेज़ी से आगे बढ़ रही है। सितंबर 2025 तक हमारी कुल परिचालन क्षमता 16.7 गीगावाट हो चुकी है, जो भारत में सबसे अधिक है। हमने 19.6 अरब यूनिट स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन किया है, जो पूरे वर्ष के लिए क्रोएशिया जैसे देश को बिजली दे सकती है। हम लगातार नई तकनीकों को अपनाकर दक्षता, सुरक्षा और प्रोजेक्ट के निष्पादन में सुधार कर रहे हैं। हमारी ईएसजी पहलों की सराहना इस बात का प्रमाण है कि हम सतत विकास और भारत के ऊर्जा परिवर्तन के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

क्षमता वृद्धि और परिचालन प्रदर्शन- वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही

एजीईएल ने वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में 2,437 मेगावाट नई हरित क्षमता जोड़ी, जो पूरे वित्त वर्ष 25 में हुई कुल क्षमता वृद्धि का 74% है। पिछले एक वर्ष में कुल 5,496 मेगावाट नई परियोजनाएँ जोड़ी गईं, जिनमें 4,200 मेगावाट सोलर क्षमता (2,900 मेगावाट खावड़ा, गुजरात में; 1,050 मेगावाट राजस्थान में; और 250 मेगावाट आंध्र प्रदेश में); 491 मेगावाट विंड क्षमता खावड़ा में और 805 मेगावाट सोलर-विंड हाइब्रिड क्षमता खावड़ा में शामिल हैं।

खावड़ा में दुनिया के सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा संयंत्र का विकास 

ईएसजी नेतृत्व:

Exit mobile version