Site icon hindi.revoi.in

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने डिस्कॉम्स में 1 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाने का महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल किया

Social Share

अहमदाबाद, 05 फरवरी, 2026: भारत की अग्रणी इंटीग्रेटेड एनर्जी सॉल्यूशंस कंपनी, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने हाल ही में एक अहम् उपलब्धि हासिल की है। एईएसएल भारत की पहली और संभवतः दुनिया की भी ऐसी कंपनी बन गई है, जिसने अलग-अलग डिस्कॉम्स में सफलतापूर्वक 1 करोड़ बिजली स्मार्ट मीटर लगा दिए हैं। यह अपने आप में अनोखा रिकॉर्ड है। आने वाले वित्त वर्ष में अगले 1 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाने की योजना है। भारत की प्रमुख एएमआईएसपी (एडवांस्ड मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस प्रोवाइडर) के रूप में, एईएसएल को पाँच राज्यों में करीब 2.5 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाने का दायित्व मिला है। रोज़ाना लगभग 25,000 स्मार्ट मीटर लगाने की रफ्तार के साथ, यह उद्योग में सबसे तेज़ गति मानी जा रही है।

यह उपलब्धि कंपनी के उस लक्ष्य से काफी पहले हासिल हुई है, जिसमें 31 मार्च, 2026 तक 1 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाने की बात कही गई थी। यह एईएसएल की उस मजबूत प्रतिबद्धता को दिखाती है, जिसके तहत वह बिजली के रिटेल वितरण क्षेत्र में डिजिटल बदलाव को आगे बढ़ा रही है। स्मार्ट मीटर बिजली खपत से जुड़ा अहम् डेटा उपलब्ध कराते हैं और ग्रिड को आधुनिक बनाने में मदद करते हैं। इससे भारत सरकार की रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत देशभर में स्मार्ट मीटर लगाने के अभियान को भी समर्थन मिलता है। एईएसएल का स्मार्ट मीटर नेटवर्क उपभोक्ताओं को रियल-टाइम जानकारी देता है, बिलिंग में पारदर्शिता बढ़ाता है और बिजली वितरण से जुड़ी सेवाओं को और मजबूत बनाता है।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कंदर्प पटेल ने कहा, “1 करोड़ स्मार्ट मीटर के इंस्टॉल्ड बेस तक पहुँचना हमारी मजबूत उत्कृष्ट कार्यकुशलता और बिजली वितरण कंपनियों व उपभोक्ताओं के साथ गहरे जुड़ाव का प्रमाण है। ये स्मार्ट मीटर सिर्फ मशीनें नहीं हैं, बल्कि ऐसे साधन हैं, जो उपभोक्ताओं को वास्तविक समय के उपयोग डेटा की जानकारी देते हैं, ग्रिड की विश्वसनीयता में सुधार करते हैं, नुकसान कम करते हैं और ऊर्जा प्रबंधन को ज्यादा प्रभावी बनाते हैं। हम भारत के डिजिटल एनर्जी ट्रांजिशन में अहम् भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

एईएसएल ने यह उपलब्धि एक इंटीग्रेटेड और इकोसिस्टम आधारित अप्रोच के जरिए हासिल की है। पूरी वैल्यू चेन पर बेहतर नियंत्रण और स्पष्ट नजर बनाए रखने के लिए एईएसएल ने ग्रुप की ही कंपनियों के साथ साझेदारी की है। इसमें अदाणी एस्यासॉफ्ट स्मार्ट सॉल्यूशंस की स्मार्ट मीटरिंग और आईओटी यूनिट, लोकल डेटा होस्टिंग के लिए अदाणी कनेक्टएक्स और समय पर सप्लाई व टेक्नोलॉजी की प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए टियर-1 मीटर ब्रांड्स शामिल हैं। इसके अलावा, ग्रुप की सीएसआर इकाई के जरिए बड़ी संख्या में तकनीशियनों को स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन सभी प्रयासों ने मिलकर एईएसएल को तेज और भरोसेमंद निष्पादन में अलग पहचान दिलाई है।

एईएसएल ने वर्ष 2024 में स्मार्ट मीटरिंग की अपनी यात्रा शुरू की थी और करीब 24 महीनों में यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल करने में सक्षम रही है। परिणामस्वरूप, यह देश में सबसे तेज़ गति से स्मार्ट मीटर इंस्टॉल करने वाली कंपनी बन गई है।

आरडीएसएस के तहत, भारत का लक्ष्य 25 करोड़ पारंपरिक मीटरों को उन्नत स्मार्ट मीटरों से बदलकर बिजली वितरण व्यवस्था को आधुनिक बनाना है। स्मार्ट मीटर बिलिंग की सटीकता बढ़ाने, माँग का बेहतर अनुमान लगाने, एटीएंडसी, यानि एग्रीगेट टेक्निकल एंड कमर्शियल के नुकसान कम करने, नवीकरणीय ऊर्जा के बेहतर एकीकरण में मदद करने और ग्रिड की योजना व संचालन को मजबूत बनाने के लिए तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही, ये उपभोग से जुड़ी सही और स्पष्ट जानकारी भी उपलब्ध कराते हैं।

Exit mobile version