Site icon hindi.revoi.in

‘चकदा एक्सप्रेस’ से बॉलीवुड में धमाकेदर कमबैक करेंगी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा

Social Share
FacebookXLinkedinInstagramTelegramWhatsapp

मुंबई, 6 जनवरी। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा तीन साल बाद फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ से कमबैक करने जा रही हैं। अनुष्का शर्मा शादी के बाद गिनी चुनी फिल्मों में ही नजर आईं हैं। अनुष्का ने अंतिम बार वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म जीरो में काम किया था। अनुष्का शर्मा फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ से कमबैक करने जा रही हैं।इस बात की जानकारी अनुष्का ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर फैंस के साथ शेयर कर दी है।

बताया जा रहा है कि ‘चकदा एक्सप्रेस’ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। प्रतीक्षा राव के निर्देशन में बन रही इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। कर्णेश शर्मा इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

फिल्म का नाम है Chakda Xpress, जिसमें अनुष्का शर्मा पहली बार क्रिकेटर के रोल में नजर आएंगी। अनुष्का मूवी में पूर्व भारतीय कप्तान झूलन गोस्वामी का रोल प्ले करती दिखेंगी। अनुष्का शर्मा के फैंस के लिए नए साल की ये बेस्ट ट्रीट है। अनुष्का ने इंस्टा पर फिल्म की पहली झलक शेयर बताया कि इसकी शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है. अनुष्का शर्मा की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

अनुष्का शर्मा ने इस प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट के साथ लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर बताया है कि ये फिल्म उनके लिए कितनी स्पेशल है। उनके मुताबिक, ये कहानी बलिदान की है। जो कि पूर्व भारतीय कप्तान झूलन गोस्वामी की जिंदगी से प्रेरित है। यह महिला क्रिकेट की दुनिया में आंखें खोलने वाली फिल्म होगी। झूलन ने तब क्रिकेटर बनने का फैसला लिया जब महिलाओं के लिए स्पोर्ट्स के बारे में सोचना ही मुश्किल था। ये फिल्म झूलन गोस्वामी के जज्बे और संघर्ष के नाम है।

Exit mobile version