Site icon hindi.revoi.in

टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल : बंगाल में ममता की राह कठिन, असम-तमिलनाडु में सरकार की वापसी, केरलम में टक्कर

Social Share

नई दिल्ली, 30 अप्रैल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर अधिकतर एजेंसियों ने जहां बुधवार को ही अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए थे वहीं ‘टुडेज चाणक्य’ ने अपना एग्जिट पोल गुरुवार को जारी किया है।

इन नए एग्जिट पोल के अनुमानों पर गौर करें तो पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का सिंहासन जहां डोलता नजर आ रहा है वहीं असम में हिम्मत बिस्वा सरमा की भाजपा फिर बहुमत लेने जा रही है। तमिलनाडु में एमके स्टालिन की DMK कुर्सी बचाने में कामयाब दिख रही है। हालांकि एक्टर से राजनेता बने विजय विपक्षी गठबंधन के वोट बैंक में सेंधमारी करते प्रतीत हो रहे हैं। उधर केरलम में सत्तारूढ़ एलडीएफ व विपक्षी यूडीएफ के बीच कांटे की टक्कर है।

पश्चिम बंगाल

‘टुडे चाणक्य’ के एग्जिट पोल में 294 विधानसभा सीटों वाले बंगाल में भाजपा को 192 सीटें मिलती दिख रहीं हैं जबकि 15 वर्षों से सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस (TMC) सिर्फ 100 सीटों पर सिमटती दिख रही है। बुधवार को मिलकर अब तक जितने भी एग्जिट पोल सामने आये हैं, उनमे से अधिकतर ने यही अनुमान व्यक्त किया है कि राज्य में पहली बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है।

गठबंधन/पार्टी  अनुमानित सीटें

तमिलनाडु

एग्जिट पोल के अनुसार तमिलनाडु में एमके स्टालिन के नेतृत्व वाला डीएमके गठबंधन आराम से सत्ता बरकरार रखेगा जबकि विजय के नेतृत्व वाली नई पार्टी टीवीके, एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले मुख्य विपक्षी गठबंधन के किले में सेंध लगा सकता है, जिससे एडप्पाडी पलानीस्वामी के मुख्यमंत्री के रूप में वापसी की संभावना कम हो जाएगी। अनुमानों के अनुसार, 234 सदस्यीय विधानसभा में स्टालिन की डीएमके को 125 सीटें, एआईएडीएमके को 45 सीटें और विजय की टीवीके को 63 सीटें मिलेंगी।

गठबंधन/पार्टी  अनुमानित सीटें

असम

अनुमानों के मुताबिक असम में भाजपा की बड़ी जीत के संकेत मिल रहे हैं। यानी मौजूदा मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा एक बार फिर मुख्यमंत्री बन सकते हैं जबकि कांग्रेस भारी अंतर से पिछड़ती दिख रही है। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को 93 से 111 सीटों का अनुमान है, जिसका औसत 102 सीटें है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को 14 से 32 सीटें मिलने की उम्मीद है, जिसका औसत 23 सीटें है। अन्य दलों को 0 से 2 सीटें मिलने की संभावना है, जिसका औसत 1 सीट है।

गठबंधन/पार्टी  अनुमानित सीटें

केरलम

केरलम में, अनुमानों से पता चलता है कि सत्ताधारी एलडीएफ और मुख्य विपक्षी यूडीएफ के बीच कांटे की टक्कर होगी। यूडीएफ को 60 से 78 सीटें मिलने का अनुमान है, जिसका औसत 69 सीटें है। वहीं, सत्तारूढ़ एलडीएफ को 55 से 73 सीटें मिलने का अनुमान है, जिसका औसत 64 सीटें है। भाजपा को तीन से 11 सीटें मिलने का अनुमान है, जिसका औसत 7 सीटें है जबकि अन्य दलों को 0 से 1 सीट मिलने की उम्मीद है, जिसका औसत 0 सीटें है।

गठबंधन/पार्टी  अनुमानित सीटें

Exit mobile version