Site icon hindi.revoi.in

आप नेता संजय सिंह करेंगे पंजाब का दौरा, मुख्यमंत्री मान और पार्टी विधायकों के साथ करेंगे बैठक

Social Share
FacebookXLinkedinInstagramTelegramWhatsapp

नई दिल्ली, 9 अप्रैल। लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह मंगलवार को पंजाब के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के विधायकों से मुलाकात करेंगे। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किये गये आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति में सिंह और मान के कंधों पर पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने की जिम्मेदारी है।

‘आप’ के एक सूत्र ने बताया, ”सिंह आज पंजाब के दौरे पर जाएंगे। वह भगवंत मान के आवास पर जाएंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी ने हाल ही में एक बच्ची को जन्म दिया है और सिंह नवजात बच्ची से भी मिलेंगे।” सूत्रों ने कहा कि सिंह और मान लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के विधायकों के साथ बैठक करेंगे। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर एक जून को मतदान होगा।

Exit mobile version