Site icon hindi.revoi.in

दिल्ली : चांदनी चौक इलाके में गन प्वॉइंट पर 80 लाख की लूट, फायरिंग कर व्यापारी से बैग छीनकर भागा बदमाश

Social Share

नई दिल्ली, 18 मार्च। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लाहौरी गेट थानान्तर्गत चांदनी चौक इलाके में एक हवाला व्यापारी से गन प्वॉइंट पर करीब 80 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। बदमाश ने पहले फायरिंग की और फिर व्यापारी का रुपये से भरा बैग छीन कर भाग गया। हालांकि अभी 80 लाख रुपये लूटे जाने की पुष्टी नहीं हो पाई है।

लूट की यह घटना हवेली हैदर कुली चांदनी चौक में सोमवार शाम की बताई जा रही है। लूट का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हालांकि, इस दौरान व्यापारी उससे बैग नहीं छीनने का अनुरोध भी हाथ जोड़कर करता है। लेकिन वह नहीं माना और फायरिंग करते हुए बैग लेकर भाग गया। घटना के दौरान कुछ दुकानदार भी सामने आए और कुछ राहगीर भी दिखे, लेकिन किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दर्शाई।

लूट का वीडियो वायरल होने के बाद उत्तरी जिले की कई अलग-अलग पुलिस टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। साथ ही पुलिस पीड़ित से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि हवेली हैदर कुली चांदनी चौक में एक व्यापारी से 80 लाख रुपये लूटे जाने का मामला सामने आया है। हालांकि, अभी 80 लाख रुपये की लूट की पुष्टि नहीं की जा सकी है।

Exit mobile version